सतीश सोनी/मुंबई वार्ता


पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति देखी जा रही है। गुरुवार रात दोनों देशों के बीच हुई एयर स्ट्राइक में मुंबई में मजदूरी करने वाले पिता का सैनिक बेटा पाकिस्तान से लड़ते हुए शहीद हो गया।

पंतनगर, घाटकोपर के मूल निवासी शहीद मुरली नाइक (२३) का पार्थिव शरीर जैसे ही आंध्र प्रदेश स्थित उनके आवास पर पहुंचा, पूरा गांव रो पड़ा। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने भी ट्वीट कर मुरली नाइक को श्रद्धांजलि दी।
मुरली मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं, लेकिन उनके पिता मुंबई के घाटकोपर में मजदूर के रूप में काम करते हैं। जम्मू-कश्मीर के उरी में तैनात मुरली नाइक शुक्रवार सुबह 3.30 बजे भारत-पाकिस्तान के बीच हुए हवाई हमले के दौरान शहीद हो गए। वह 2022 में सेना में शामिल हुए और नासिक के देवलाली में प्रशिक्षण लिया था।


