राजन बलसाने/मुंबई वार्ता

महानगरपालिका द्वारा 15 अक्टूबर 2024 को एक प्रॉपर्टी पर 7 लाख 72 हजार रुपये से अधिक का टैक्स बकाया था। इस बकाया राशि को लेकर मनपा द्वारा अटैचमेंट की प्रक्रिया पूरी की गई थी और नियमानुसार संपत्ति की नीलामी की जानी थी।लेकिन सोमवार को जब मनपा के टैक्स विभाग द्वारा स्थल का दौरा किया गया, तो चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। जिस जगह की नीलामी होनी थी, वहां अब कुछ नए घर बनाए जा चुके थे।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से टैक्स भुगतान की रसीद दिखाने को कहा, लेकिन किसी के पास वैध दस्तावेज नहीं थे।
यह मामला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है कि बकाया टैक्स की वसूली कैसे की जाए और अवैध रूप से बने घरों पर क्या कार्रवाई होगी। मनपा प्रशासन अब इस मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है। आगे क्या निर्णय लिया जाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।


