उल्हासनगर में मनपा द्वारा हस्तगत जमीन पर बने अवैध घर.

Date:

राजन बलसाने/मुंबई वार्ता

महानगरपालिका द्वारा 15 अक्टूबर 2024 को एक प्रॉपर्टी पर 7 लाख 72 हजार रुपये से अधिक का टैक्स बकाया था। इस बकाया राशि को लेकर मनपा द्वारा अटैचमेंट की प्रक्रिया पूरी की गई थी और नियमानुसार संपत्ति की नीलामी की जानी थी।लेकिन सोमवार को जब मनपा के टैक्स विभाग द्वारा स्थल का दौरा किया गया, तो चौंकाने वाली स्थिति सामने आई। जिस जगह की नीलामी होनी थी, वहां अब कुछ नए घर बनाए जा चुके थे।

अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से टैक्स भुगतान की रसीद दिखाने को कहा, लेकिन किसी के पास वैध दस्तावेज नहीं थे।

यह मामला प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है कि बकाया टैक्स की वसूली कैसे की जाए और अवैध रूप से बने घरों पर क्या कार्रवाई होगी। मनपा प्रशासन अब इस मामले में कानूनी प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है। आगे क्या निर्णय लिया जाएगा, इस पर सभी की नजरें टिकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

आंदोलन से ‘सत्ता परिवर्तन’ (रिजीम चेंज) तक: इसका अंतिम उद्देश्य क्या है?

शांतिश्री धूलिपुडी पंडित(JNU - कुलपति)/स्तंभकार/मुंबई वार्ता भारतीय विरोध-प्रदर्शनों से...

घाटकोपर में एमडी ड्रग्स की बिक्री करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 1.028 किलो मेफेड्रोन जब्त।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की अपराध शाखा...