राजन बलसाने /मुंबई वार्ता

उल्हासनगर के विराट अम्बे स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को केंद्रीय गृह विभाग के निर्देशानुसार नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में तैयारी का परीक्षण करना और नागरिकों को आत्मरक्षा के तरीके सिखाना था।


इस दौरान हवाई हमले का सायरन बजाया गया, नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया, घायलों को प्राथमिक उपचार देकर एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
घटनास्थल पर दमकल गाड़ी, एम्बुलेंस और नागरिक सुरक्षा बल सहित राजस्व विभाग, पुलिस, मनपा व अग्निशमन विभाग की टीमें मौजूद रहीं।
यह मॉक ड्रिल ठाणे के उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा बल अनिल गावित के नेतृत्व में संपन्न हुई, जिसमें श्री आनंद सिंह गाधरी ने स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया। समन्वयन की जिम्मेदारी मंडल क्षेत्र अधिकारी सुनील टेकचंदानी ने निभाई।
कार्यक्रम में उपमुख्य क्षेत्र आरक्षक कमलेश श्रीवास्तव, जोन-1 ठाणे के बिमल नाथवानी, कल्याण व डोंबिवली के अधिकारी, स्वयंसेवक, राजस्व व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी, नवी मुंबई समूह के उप नियंत्रक विजय जाधव, उल्हासनगर मनपा के उपायुक्त किशोर गवस, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व सहायक पुलिस आयुक्त दल के साथ उपस्थित रहे।


