एक्सीलेंट ट्यूटोरियल्स, कुशहा में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

घनश्यामपुर क्षेत्र के कुशहा स्थित एक्सीलेंट ट्यूटोरियल्स में हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता (नोडल शिक्षक, राष्ट्रीय आय योग्यता आधारित परीक्षा, जौनपुर) तथा वरिष्ठ पत्रकार श्री शिवपूजन पांडेय ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया।हाई स्कूल परीक्षा में अंशिका गुप्ता ने प्रथम स्थान, मीनाक्षी यादव ने द्वितीय स्थान तथा आर्यशी यादव एवं अंशिका यादव ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में सौरभ यादव प्रथम, शिवम वर्मा द्वितीय तथा मुस्कान गुप्ता एवं अंश यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री शिवपूजन पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि परिश्रम, निरंतरता और लगन ही सफलता की सच्ची सीढ़ी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर रामनिरंजन चौधरी (बीडीसी, रावतपुर) ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए संस्थान को सभी कक्षाओं में व्हाइट बोर्ड उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के अंत में डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता ने सभी अतिथियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

समारोह में संस्थान के शिक्षक आर.पी. प्रजापति, हरिनारायण यादव, रवीन्द्र गुप्ता, अमर सिंह, सुनील यादव, आदर्श शिक्षक राजीव पांडेय, आशीष गुप्ता, पवन विश्वकर्मा, सुशांत तिवारी, नवनीत गुप्ता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

नवी मुंबई में दोस्त ने ही की थी दोस्त की हत्या, मामूली विवाद ने ली जान

मुंबई वार्ता संवाददाता नवी मुंबई महानगरपालिका (NMMC) मुख्यालय के...

नेस्को ड्रग ओवरडोज केस: 50 लाख से अधिक लेनदेन, फरार ‘मार्क’ पर शिकंजा कसने की तैयारी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई के चर्चित नेस्को ड्रग ओवरडोज...

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश आरके अग्रवाल ने किया विधि पुस्तकालय का लोकार्पण।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल...