एक राष्ट्र एक चुनाव से भारत के विकास का सपना होगा साकार : कृपाशंकर सिंह।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहराज्यमंत्री मंत्री एवं जनपद के पूर्व लोकसभा भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से ही भारत के विकास का सपना पूरा होगा साथ ही साथ गरीबों की पीड़ा भी तभी कम होगी।

बक्शा ब्लॉक सभागार में भाजपा मल्हनी मंडल प्रबुद्धजनों की संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कृपाशंकर सिंह ने कहा कि आज समय की मांग है सभी चुनाव एक साथ हो।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान मेरे खिलाफ दुष्प्रचार किया गया है जितने के बाद वे मुंबई में ही मिलेंगे परन्तु आज जो जीत गया है वो कहा है यह जनपद की जनता पूछ रही है। आज मल्हनी का दुर्भाग्य है कि विकास से कोसो दूर हो चला है। 20 वर्ष मुम्बई में विधायक व मंत्री बन जनता के बीच था। मेरी पूरी जिंदगी जनपद के लिए समर्पित रहेगी।

भाजपा जिला महामंत्री सुशील मिश्र ने कहा कि एक देश एक चुनाव देश हित है इसे जल्द से जल्द अमल में लाया जाए।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश सिंह राना ने कहा कि छोटे बड़े सभी चुनाव एक साथ होने से आमजन मानस को राहत मिलेगी।

इस दौरान जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह आशू, श्यामराज सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सजल सिंह, मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्र मिश्र, भूपेश सिंह, जितेंद्र मिश्र, दुर्गा मौर्या, प्रमिला सिंह, कृष्णानंद उपाध्याय, जियाप्रकाश भोले सिंह, सूर्यप्रकाश चौबे, शशि सिंह, कपिलमुनि मिश्र, धर्मराज तिवारी, नीलेश पाण्डेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें। संचालन प्रबुद्ध कुमार दूबे ने किया।

कार्यक्रम के अंत मे सभी लोगों द्वारा पहलगाम में हुई कायराना घटना की निंदा करते हुए दो मिनट का शोक रखा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में शुरू होगा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को मिलेगी आवाज।

मुंबई वार्ता संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

टीईटी पेपर लीक की गहन जांच हो, दोषियों को मिले कड़ी सजा: सांसद वर्षा गायकवाड़।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का प्रश्नपत्र...

जुहू के खुले नाले में गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत, फायर ब्रिगेड ने निकाला बाहर।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित...

भाटिया बाग गार्डन से 1.626 किलो गांजा बरामद, बिहार का 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता एमआरए मार्ग पुलिस ने अवैध रूप...