मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र में मुंबई महानगरपालिका (BMC) समेत 29 महानगरपालिकाओं के लिए 15 जनवरी 2026 को एक ही चरण में मतदान कराया जाएगा। इस बार BMC चुनाव को लेकर राज्यभर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में मतदाताओं के लिए सबसे अहम सवाल यह है कि वोट डालने से पहले यह कैसे सुनिश्चित करें कि उनका नाम अंतिम मतदाता सूची (Voter List 2026) में शामिल है या नहीं।


15 जनवरी को एक ही चरण में मतदानराज्य की सभी 29 महानगरपालिकाओं में एक ही दिन मतदान होगा। अनुमान है कि एक करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग के अनुसार, केवल उन्हीं मतदाताओं को वोट डालने की अनुमति होगी जिनका नाम अंतिम मतदाता सूची में दर्ज होगा।


मतगणना 16 जनवरी 2026 को सुबह से शुरू होकर उसी दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।BMC चुनाव पर सबकी नजर227 सदस्यीय मुंबई महानगरपालिका (BMC) के लिए इस बार करीब 1,700 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।इनमें:879 महिला उम्मीदवार821 पुरुष उम्मीदवार
बीएमसी को एशिया की सबसे बड़ी और सबसे अमीर महानगरपालिका माना जाता है, यही वजह है कि इसका चुनाव हमेशा हाई-प्रोफाइल सिविक इलेक्शन रहता है।
■ Voter List में नाम कैसे चेक करें?
मतदाता नीचे दिए गए आसान तरीकों से अपना नाम वोटर लिस्ट में जांच सकते हैं:
1. महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयोग की वेबसाइट
वेबसाइट: mahasecvoterlist.inपूरा नाम या EPIC (वोटर ID) नंबर डालकर खोज सकते हैं।
2. राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP)वेबसाइट: voters.eci.gov.in“Search Your Name in Voter List” विकल्प पर क्लिक करें और EPIC नंबर दर्ज करें।
3. Voter Helpline Appचुनाव आयोग का Voter Helpline App मोबाइल में डाउनलोड करEPIC नंबर या अन्य विवरण से नाम की पुष्टि कर सकते हैं।
■ मतदान के दिन क्या करना होगा?
मतदान केंद्र पर पहले नाम और फोटो पहचान पत्र की जांच होगी।इसके बाद उंगली पर अमिट स्याही लगाई जाएगी।EVM के जरिए वोट डालना होगा।वोट डालने के बाद VVPAT स्लिप को 7 सेकंड तक देखकर संतुष्ट हो सकते हैं।चाहें तो NOTA का विकल्प भी चुन सकते हैं।
● कौन-से पहचान पत्र मान्य होंगे?
मतदान के लिए वैध फोटो पहचान पत्र जरूरी है, जैसे:-
वोटर ID कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट।


