कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों का आतंक, आठ महीनों में 17,500 नागरिक घायल।

Date:

मुंबई वार्ता /विपिन शुक्ला

कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका (KDMC) क्षेत्र में आवारा कुत्तों का उपद्रव लगातार बढ़ता जा रहा है। मनपा के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार पिछले आठ महीनों में करीब 17,500 लोगों को कुत्तों ने काटकर घायल किया है।ताज़ा घटना कल्याण के गोविंदवाड़ी इलाके की है, जहाँ आवारा कुत्तों ने चार लोगों को काट लिया। यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

चौंकाने वाली बात यह है कि एक ही दिन में 67 नागरिकों पर कुत्तों ने हमला किया था। इससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।मुख्य वैद्यकीय अधिकारी डॉ. दीपा शुक्ला ने बताया कि बरसात के बाद से इस समस्या में तेजी आई है। प्रतिदिन लगभग 50 से 60 लोगों को कुत्ते के काटने की घटनाएँ दर्ज हो रही हैं। सभी पीड़ितों को रैबीज इंजेक्शन उपलब्ध कराया गया है।

नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए KDMC जल्द ही एक और डॉग सेंटर शुरू करने जा रही है। साथ ही मनपा प्रशासन ने अपील की है कि नागरिक अधिक संख्या में आवारा कुत्ते दिखने पर मनपा को तुरंत सूचित करें, ताकि टीम मौके पर पहुँचकर कार्रवाई कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोरेगांव से 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 20 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने...

मुंबई के सर जेजे महानगर ब्लड बैंक का लाइसेंस निलंबित, गंभीर अनियमितताओं पर FDA की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के एकमात्र सरकारी संचालित स्वतंत्र...

‘ऑपरेशन टाइगर 2.0’ शुरू, शिवसेना (UBT) के 14 विधायक शिंदे गुट में जा सकते हैं: मंत्री का दावा।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार...