कल्याण में अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान,भारत संगठन के कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

Date:

कल्याण।मुंबई वार्ता

अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान ,भारत संगठन का उद्घाटन आशियाना, चिंचपाढा, कल्याण में मुख्य अतिथि ब्राह्मण रत्न राष्ट्रीय अध्यक्ष पं कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पं कमलेश रामयज्ञ पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज ही सनातन समाज का नेतृत्व करता है। यदि सनातन धर्म, संस्कृति और देश का विकास हो रहा है तो उसमें भी ब्राह्मण समाज का बहुत बड़ा योगदान है। ब्राह्मण समाज के युवाओ के कंधे पर सनातन धर्म की रक्षा करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आगे कहा कि ब्राह्मण सदैव समाज के प्रति सकारात्मक सोच रखता है ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मसभा आचार्य नागेश्वर महराज ने सभी सनातनियों को एक साथ संगठित होकर सनातन समाज के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का अनुरोध किया है जिससे स्वच्छ समाज का निर्माण हो सके । प्रदेश संयोजक पं ममता त्रिपाठी ने अपने संबोधन मे कहा कि ब्राह्मण समाज की नारी शक्ति घर की कोठरी के बाहर निकल कर समाज की जिम्मेदारी की चुनौती स्वीकार करें। आज हमारी बहने हर क्षेत्र में परचम लहरा रही है तो ब्राह्मण समाज को भी मजबूत करने के लिए आगे आए ।

प्रदेश संचालक पं कंचन मिश्रा ने संबोधित करते हुए ब्राह्मण बहनो से अपील करते हुए कहा कि अखिल ब्राह्मण विकास प्रतिष्ठान – भारत संगठन परिवार से जुड़कर ब्राह्मण समाज को मजबूत बनायें अभी ब्राह्मण समाज को आप लोगों की बहुत आवश्यकता है । हमें आने वाली पीढी की भविष्य के लिए स्वच्छ समाज का निर्माण करना है। कार्यक्रम में पं सरोज शुक्ला, पं किरन दुबे अध्यक्ष जिला पालघर, पं अंजू शुक्ला, पं गीता मिश्रा, पं हिमांशु त्रिपाठी, पं अश्विन पाण्डेय, पं सुनील तिवारी आदि लोग उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई उपनगर में ₹1.38 करोड़ की हेरोइन की बिक्री करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के उपनगरीय इलाके में एंटी-नारकोटिक्स...