● कांग्रेस के अंत की बातें करने वालों को देश का गौरवशाली इतिहास नहीं पता।
● महाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल की श्रद्धांजली.
मुंबई वार्ता संवाददाता

कांग्रेस पार्टी और देश का डीएनए एक जैसा है। कांग्रेस की विचारधारा और नीतियाँ भारत की संस्कृति, परंपरा और लोकजीवन से आई हैं। कांग्रेस पार्टी का एक गौरवशाली इतिहास है — इसने देश को स्वतंत्रता दिलाई, लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव रखी और देश को समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ाया। ऐसी पार्टी कभी समाप्त नहीं होती, ऐसा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा।


सातारा दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने कहा कि जो लोग यह सोचते हैं कि कांग्रेस पार्टी खत्म हो जाएगी, उन्हें देश का इतिहास ही नहीं पता। देश को आज़ादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का वे सम्मान नहीं करते और उनके बलिदान की कद्र भी नहीं करते।


स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस के दो प्रधानमंत्रियों ने बलिदान दिया, इसे वे भूल जाते हैं। महात्मा गांधी की हत्या करने वाले आतंकी को भी वे भूल जाते हैं। इस प्रकार की बातें करना राष्ट्रद्रोह माना जा सकता है क्या? ऐसा प्रतिप्रश्न सपकाल ने किया।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष की यशवंतराव चव्हाण को श्रद्धांजलिमहाराष्ट्र के पहले मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण की समाधि पर जाकर कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज देश पर संकट है, युद्ध जैसी स्थिति है। दिल्ली का तख्त भी बचाता है महाराष्ट्र मेरा, यह पंक्ति आज याद आई। 60 के दशक के उस इतिहास की याद दिलाई जब हिमालय की सहायता के लिए सह्याद्री दौड़ा था। उस विपरीत परिस्थिति में भारत ने डटकर मुकाबला किया और विजय प्राप्त की। सपकाल ने विश्वास व्यक्त किया कि आज भी हम भारतीय सेना के साथ खड़े हों।यशवंतराव चव्हाण ने महाराष्ट्र का मंगल कलश लाया था, उनके विचार और सिद्धांतों की याद ताजा हुई। सार्वजनिक जीवन में कैसे आचरण और भाषण होना चाहिए, इसका आदर्श उन्होंने प्रस्तुत किया।
प्रदेशाध्यक्ष के नाते कांग्रेस को आगे ले जाते हुए, महाराष्ट्र धर्म, सभ्य और सुसंस्कृत राजनीति की सही दिशा क्या होनी चाहिए, इसका स्मरण भी सपकाल ने किया।
लाड और कदम परिवार से शोकसंवेदना भेंटकांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री पतंगराव कदम की पुत्री, पूर्व मंत्री डॉ. विश्वजीत कदम की बहन और सांगली जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के संचालक महेंद्र आप्पा लाड की पत्नी भारतीताई लाड का हाल ही में दुखद निधन हो गया।
इस पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल आज सांगली जिले के कुंडल जाकर लाड और कदम परिवार से मिले, उन्हें सांत्वना दी और भारतीताई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।


