कूड़े में मिली बंदूक, १२ साल के लड़के ने दबाया ट्रिगर, हवा में चलाई गोली।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

मुंबई के दहिसर ईस्ट के वैशाली नगर इलाके में गोलीबारी की एक चौंकाने वाली घटना हुई है। इस घटना में एक बारह साल के लड़के ने हवा में फायरिंग की। बारह साल के लड़के को कूड़े में पड़ी बंदूक मिली। उसने उसे उठाया और खेल-खेल में बंदूक समझकर ट्रिगर दबाया और हवा में गोली चला दी। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने संबंधित लड़के से पूछताछ की है और फिर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बालक को कूड़े के ढेर में एक पिस्तौल मिली।पुलिस को सूचना मिली कि साईकृपा चाली, घाटनपाड़ा नं. ०२, दहिसर (पूर्व) के पूर्वी मैदान के पास कूड़े में “एक पिस्तौल और 0४ राउंड” लावारिस अवस्था में मिले हैं।आगे की जांच में पता चला कि उक्त पिस्तौल को इलाके में रहने वाले १२ वर्षीय एक लड़के ने खेलते समय देखा था। उसने इसे खिलौना समझकर गलती से 1 राउंड फायर कर दिया। घटना में किसी को चोट या नुकसान नहीं पहुंचा है।घटना के संबंध में भारतीय शस्त्र अधिनियम की धारा के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस आगे की उचित जांच करने के बाद आरोपी की तलाश भी कर रही है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बंदूक किसकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में शुरू होगा ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, शिक्षा और रोजगार से जुड़े मुद्दों को मिलेगी आवाज।

मुंबई वार्ता संवाददाता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

टीईटी पेपर लीक की गहन जांच हो, दोषियों को मिले कड़ी सजा: सांसद वर्षा गायकवाड़।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) का प्रश्नपत्र...

जुहू के खुले नाले में गिरने से 24 वर्षीय युवक की मौत, फायर ब्रिगेड ने निकाला बाहर।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित...

भाटिया बाग गार्डन से 1.626 किलो गांजा बरामद, बिहार का 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता एमआरए मार्ग पुलिस ने अवैध रूप...