कूपर अस्पताल में कुत्तों को जहर देकर मारने का लगा आरोप .

Date:

सतीश सोनी/ मुंबई वार्ता

मुंबई के कूपर अस्पताल से सामने आई एक दिल दहलाने वाली घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है।विले पार्ले (पश्चिम) स्थित इस सरकारी अस्पताल के परिसर में पिछले तीन दिनों के दौरान चार कुत्तों को ज़हर देकर मार दिया गया। यह गंभीर आरोप एक मरीज के रिश्तेदार ने लगाया है, जिनकी मां अस्पताल में भर्ती हैं।

उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने लगातार तीन दिनों से मृत कुत्तों के शव देखे हैं।आज सुबह तो उन्होंने अपनी आंखों के सामने एक मादा कुत्ते को ज़हर देकर मारते हुए देखा। उस कुत्ते के छोटे-छोटे बच्चे अब बेसहारा होकर बिलख रहे हैं।यह घटना अस्पताल की नैतिकता और जिम्मेदारी पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।

मरीज के रिश्तेदार ने इस पूरी घटना के वीडियो और फोटो सबूत के तौर पर साझा किए हैं।उन्होंने प्रशासन और पुलिस से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।जानवरों पर इस तरह की क्रूरता भारत के कानून के खिलाफ है।

लोगों का कहना है कि एक जिम्मेदार सरकारी अस्पताल में ऐसी घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं।अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले पर क्या कदम उठाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related