कोटक एजुकेशन फाउंडेशन बनी लाखों विद्यार्थियों के करियर की नई उम्मीद, 10वीं में 85% से अधिक अंक पाने वालों को मिलेगी 73,500 रुपये की छात्रवृत्ति।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के सर्वांगीण विकास का आधार होती है। शिक्षा ही व्यक्ति को शारीरिक, बौद्धिक, नैतिक और सामाजिक रूप से सक्षम बनाती है तथा उसे आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करती है। विद्यार्थियों के जीवन में 10वीं कक्षा एक महत्वपूर्ण मोड़ होती है, जहां से उनके करियर की दिशा तय होने लगती है। ऐसे समय में आर्थिक सहयोग कई प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सफलता की राह आसान बना सकता है।


इसी उद्देश्य के साथ पिछले 19 वर्षों से कोटक एजुकेशन फाउंडेशन आर्थिक रूप से कमजोर, दिव्यांग, अनाथ, एकल अभिभावक वाले तथा रिश्तेदारों के सहारे पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और शैक्षणिक सहायता उपलब्ध करा रहा है। आज यह संस्था लाखों विद्यार्थियों के करियर को नई दिशा देने का कार्य कर रही है।


फाउंडेशन ने वर्ष 2026-27 के लिए ‘कोटक जूनियर स्कॉलरशिप’ की घोषणा की है। यह छात्रवृत्ति मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में रहने वाले मेधावी एवं आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। 10वीं की परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कक्षा 11वीं और 12वीं के लिए कुल 73,500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।


सीबीएसई, आईसीएसई और एसएससी बोर्ड के वे विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं जिनके परिवार की वार्षिक आय 3.20 लाख रुपये या उससे कम है। छात्रवृत्ति प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का शैक्षणिक प्रदर्शन लगातार बेहतर बना रहे, इसके लिए कोटक एजुकेशन फाउंडेशन दो वर्षों तक उनका शैक्षणिक फॉलो-अप भी करता है।


फाउंडेशन विद्यार्थियों को मेंटरशिप, शैक्षणिक सहायता, करियर मार्गदर्शन और इंडस्ट्री एक्सपोजर विजिट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराता है, जिससे वे 12वीं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें और आगे की उच्च शिक्षा के लिए अन्य छात्रवृत्तियों का लाभ उठा सकें।


कोटक एजुकेशन फाउंडेशन हर वर्ष लगभग एक हजार विद्यार्थियों को इस योजना के तहत लाभान्वित करता है। पात्र विद्यार्थी अधिक जानकारी के लिए 8779020452 या 9372654601 पर सोमवार से शनिवार, सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। संस्था द्वारा क्यूआर कोड उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।


फाउंडेशन ने स्पष्ट किया है कि सभी आवश्यक दस्तावेज और पात्रता मानदंड पूरे करने वाले विद्यार्थियों के आवेदन पर विचार किया जाएगा। 10वीं में 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले और आय संबंधी पात्रता पूरी करने वाले विद्यार्थी इस छात्रवृत्ति का लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे न रुकें, न खड़े करें वाहन; बीएमसी की मुंबईकरों से अपील।

मुंबई वार्ता संवाददाता मानसून के दौरान नागरिकों की सुरक्षा...

सुप्रिया सुळे का केंद्र सरकार पर हमला, बोलीं- शिक्षा के जरिए नई पीढ़ी पर विचारधारा थोपने की कोशिश।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार)...

भारत में मानसिक स्वास्थ्य संकट पर केंद्र सरकार से विशेष संस्थान बनाने की मांग।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष...