क्या स्वतंत्रता दिवस पर कौन क्या खाएगा, यह सरकार तय करेगी? भाजपा और स्वतंत्रता दिवस का आपस में क्या संबंध?: हर्षवर्धन सपकाल।

Date:

■ ‘कबूतर जिहाद’ भाजपा सरकार का ही पाप; लोढ़ा और अदानी टावर में विशेष कबूतर प्लाज़ा खड़ा करें.

मुंबई वार्ता संवाददाता

स्वतंत्रता दिवस एक राष्ट्रीय पर्व है, इसका भारतीय जनता पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। जब पूरा देश स्वतंत्रता के लिए लड़ रहा था, तब भाजपा के पूर्वज अंग्रेजों के साथ थे, कुछ लोग अंग्रेजों की पेंशन खाते थे, अंग्रेजों की मदद कर रहे थे। भाजपा के पूर्वजों पर लगे इन काले धब्बों को छिपाने के लिए ही स्वतंत्रता दिवस पर कौन क्या खाए, इसके फरमान जारी किए जा रहे हैं, ऐसा तीखा हमला महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने किया।

तिलक भवन में पत्रकार परिषद को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने भाजपा सरकार पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि “वन नेशन वन लीडर” की अवधारणा लाकर एक ही नेता, एक ही पहनावा, एक ही भाषा और एक ही खानपान के ज़रिए देश की विविधता में एकता को खत्म करना और तानाशाही लाना भाजपा का मंसूबा है। हिंदू-मुस्लिम विवाद तो रोज़ाना ही जारी है, पहले मराठा-ओबीसी विवाद खड़ा किया, उसके बाद मराठी-हिंदी विवाद और अब 15 अगस्त को मांसाहार न करने का फरमान जारी किया गया है। यह जनता पर हर प्रकार का सरकारी नियंत्रण लाने की कोशिश है।

उन्होंने कहा कि कबूतरों के लिए लोढ़ा-अदानी विशेष टावर बनाएंकबूतरों को जीने का अधिकार है, वैसे ही इंसानों को भी जीने का अधिकार है। कबूतरों के पंख और बीट से फेफड़ों की गंभीर बीमारियां होती हैं, जिनसे कुछ लोगों की जान भी चली जाती है। इसलिए नागरिकों के स्वास्थ्य का सवाल भी उतना ही महत्वपूर्ण है, लेकिन भाजपा सरकार ने जानबूझकर “कबूतर जिहाद” शुरू किया है। सरकार ने अदानी को आधी मुंबई सौंप दी है और मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा के पास भी मुंबई में काफी ज़मीन है। इन ज़मीनों पर लोढ़ा और अदानी विशेष कबूतर प्लाज़ा बनाएं, ऐसा सपकाल ने कहा।भाजपा-युक्त सरकार में गैंगवार जारी है, भारी भ्रष्टाचार फैला हुआ है, राज्य को दिवालियापन की कगार पर पहुंचा दिया है और मतचोरी की सच्चाई से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ही भाजपा सरकार ने कबूतरखाने के मुद्दे को हवा दी है। तत्कालीन मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख ने राज्य में दंगा नियंत्रण दल स्थापित किया था, लेकिन देवेंद्र फडणवीस ने “दंगा करो” दल बनाया है। यह दल नागपुर, पुणे, नासिक, मुंबई में भेजकर सामाजिक शांति भंग कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जैन समाज के महान संत महावीर ने विनय, विवेक और विनम्रता की शिक्षा दी थी, लेकिन उसका पालन होते हुए नहीं दिख रहा।

NSUI के नवनियुक्त अध्यक्ष का पदग्रहण समारोहमहाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ की प्रमुख उपस्थिति में NSUI के नवनियुक्त महाराष्ट्र अध्यक्ष सागर साळुखे का पदग्रहण समारोह टिलक भवन में संपन्न हुआ। पूर्व अध्यक्ष आमिर शेख ने अध्यक्ष पद की बागडोर साळुखे को सौंपी। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव बी. एम. संदीप, पूर्व मंत्री डॉ. विश्वजीत कदम, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी, पूर्व अध्यक्ष आमिर शेख, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रिसर्च विभाग की लेनी जाधव, वरिष्ठ पत्रकार निरंजन टकले समेत सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।

प्रदेश कांग्रेस के SC विभाग की बैठकशिव, शाहू, फुले और आंबेडकर के विचार महाराष्ट्र के कोने-कोने में पहुंचाने का काम कांग्रेस का अनुसूचित जाति विभाग करेगा। साथ ही भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलीभगत कर जो मतचोरी की है, उसे राहुल गांधी ने उजागर किया है। इस मतचोरी के विरोध में महाराष्ट्र में तीव्र आंदोलन किया जाएगा, ऐसा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा।प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय टिलक भवन में महाराष्ट्र प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग की बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाळ, राजेंद्र पाल गौतम, महाराष्ट्र प्रदेश SC विभाग के अध्यक्ष सिद्धार्थ हत्तिअंबिरे समेत पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स के अनेक श्रमिकों ने राष्ट्रीय एकजुट कामगार संगठन में किया प्रवेश।

मुंबई वार्ता संवाददाता भारतीय जनता पार्टी से संबद्ध राष्ट्रीय...

मुंबई उपनगर के पालक मंत्री को चांदिवली की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया।

मुंबई वार्ता संवाददाता चांदिवली विधानसभा की विभिन्न समस्याओं को...

पिंगल से एआई (AI) तक: प्राचीन एल्गोरिदम के माध्यम से संज्ञानात्मक स्वतंत्रता की पुनर्प्राप्ति।

प्रो. शांतिश्री धुलिपूडी पंडित( कुलगुरु/ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय/...