गणेशोत्सव में कोकणवासियों के लिए प्रकाश सुर्वे ने 100 बस किया रवाना।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

महाराष्ट्र राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे की ओर से मुंबई से कोकण जाने वाले कोकणवासियों के लिए गौरी गणपति उत्सव के अवसर पर मुफ्त एस.टी. बसें छोड़ी गई हैं।

इसी क्रम में मागाठाणे विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय और जन समर्पित शिवसेना विधायक प्रकाशदादा सुर्वे और कार्यकारिणी सदस्य राज प्रकाशदादा सुर्वे की ओर से मागाठाणे विधानसभा क्षेत्र के कोकणवासियों के लिए 100 बसें मुफ्त उपलब्ध कराई गई हैं।

इन बसों से जाने वाले कोकणवासियों के लिए चाय, नाश्ता, पानी और अन्य सभी सुविधाओं की व्यवस्था की गई है तथा प्रत्येक कोकणवासियों को प्रकाशदादा सुर्वे की ओर से एक-एक आरती संग्रह मुफ्त प्रदान किया गया।

इस अवसर पर शिवसेना विभाग क्रमांक एक के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दिवाली से पहले सूखा प्रभावित किसानों को मिलेगी आर्थिक मदद: चंद्रशेखर बावनकुले।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार सूखा प्रभावित किसानों...

कव्वाली में पैसे लुटाने पर AIMIM नेता जलील पर बरसे कृष्णा हेगड़े, बताया किसानों का अपमान।

मुंबई वार्ता संवाददाता AIMIM नेता इम्तियाज़ जलील द्वारा...