श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के घाटकोपर पश्चिम स्थित खारी-बटर की दुकान से ड्रग्स के वितरण का काम किया जा रहा है। इस बात की जानकारी एक खबरी से प्राप्त हुई है।


मुंबई, घाटकोपर पश्चिम में कुछ खारी-बटर की दुकानें हैं। इनमें से एक खारी-बटर की दुकान वाला बड़े पैमाने पर एमडी ड्रग्स का वितरण कर रहा है। यह खारी-बटर की दुकान वाला मुंब्रा से ड्रग्स मंगवा कर कुर्ला पाइप रोड पर ड्रग्स व्यापार के लिए ड्रग्स सप्लाई करता है।


मजे की बात यह है कि वह बड़े ही बेफिक्री के साथ थैलियों में खारी-बटर के नीचे एमडी ड्रग्स रखकर वितरित कर रहा है।इस काम में शामिल कुछ ड्रग्स डीलरों का नाम प्रकाश में आया है। कुर्ला से अकरम और समीर शेख को घाटकोपर के अफरोज खान, फिरोज खान अलीमुद्दीन द्वारा ड्रग्स सप्लाई किया जा रहा है।
दुकान की पूरी जानकारी होने के बावजूद सिर्फ खबरी की पहचान गुप्त रखने के उद्देश्य से उक्त दुकान का नाम प्रकाशित नहीं किया जा रहा है। खबरी के अनुसार मुंब्रा से भिवंडी तक इसी खारी-बटर की दुकान से बड़े पैमाने पर एमडी वितरित किया जा रहा है।
अब देखना यह है कि इस जानकारी के प्रकाश में आने के बाद पुलिस विभाग क्या कार्रवाई करता है ?


