घाटकोपर में नागरिक समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई की मांग।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

घाटकोपर (पूर्व) के ‘एन’ वार्ड में नागरिकों को हो रही विभिन्न बुनियादी सुविधाओं और नागरी समस्याओं को लेकर आज सहायक आयुक्त से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान इन समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई गई।

राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार गुट के प्रदेश प्रवक्ता एवं मुंबई युवक अध्यक्ष एडवोकेट अमोल मातेले ने नागरिकों की ओर से ज्ञापन सौंपते हुए कई महत्वपूर्ण मुद्दे सामने रखे। उन्होंने पारशीवाड़ी गणेश मैदान के पास स्थित समाज कल्याण केंद्र का नाम “स्व. कै. पां. रा. कदम समाज कल्याण केंद्र” करने का प्रस्ताव मंजूर करने की मांग की।

इसके अलावा अण्णाभाऊ साठे मैदान क्षेत्र में ड्रेनेज लाइन को सही तरीके से जोड़कर सीवेज व्यवस्था सुधारने, सम्राट अशोक बुद्ध विहार परिसर में कचरा डिब्बों की संख्या बढ़ाने और नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की गई।

ज्ञापन में दत्तकवस्ती संस्था के यूनिट आवंटन में कथित अनियमितताओं की जांच कर पारदर्शिता लाने, सोनिया गांधी नगर (भंगार गली) में नई ड्रेनेज लाइन बिछाने और अण्णाभाऊ साठे मैदान के सामने सार्वजनिक शौचालय के नवीनीकरण की भी मांग शामिल है। साथ ही संबंधित क्षेत्रों में सीमेंट कंक्रीट सड़क निर्माण पर भी जोर दिया गया।

कन्नड बाग में लंबित सार्वजनिक शौचालय का काम तुरंत शुरू करने, जन्म प्रमाणपत्र मिलने में हो रही देरी दूर करने, रजा हबीब मजीद क्षेत्र में टूटी ड्रेनेज लाइन बदलने और आजादनगर तथा बाबाजी मठ इलाके में नई पानी आपूर्ति लाइन शुरू करने की भी मांग की गई।

इसके अलावा सुभेदार स्कूल के सामने सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत, सुभेदार स्कूल से अंजुमन रिसालत हक मजीद मार्ग तक नई 2 इंच की पानी लाइन डालने और धर्मवीर संभाजी पथ पर दुर्घटनाओं से बचाव के लिए स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग भी उठाई गई।

एडवोकेट अमोल मातेले ने कहा कि ये सभी मुद्दे सीधे तौर पर नागरिकों के दैनिक जीवन से जुड़े हैं, इसलिए प्रशासन को तुरंत स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। प्रशासन ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द ही उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बदलापुर में KDR फाउंडेशन द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर संपन्न ।

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय सेवा सबसे बड़ा धर्म है।...

मुंबई सत्र न्यायालय से हथकड़ी समेत फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई में स्थित मुंबई सत्र न्यायालय...