चाचा (शरद पवार)-भतीजे (अजीत पवार) के बीच बढ़ रही हैं नजदीकियां।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने शनिवार को अपने चाचा और राकांपा (शरद गुट) प्रमुख शरद पवार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि शरद पवार ने महिलाओं के आरक्षण विधेयक को पारित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।इस विधेयक के तहत स्थानीय निकायों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान किया गया था। उस समय शरद पवार मुख्यमंत्री थे।

अजीत पवार ने पुणे में एक कार्यक्रम में कहा कि उस समय साहब (शरद पवार) मुख्यमंत्री थे और विधायक के तौर पर यह मेरा पहला कार्यकाल था। अजीत पवार का यह बयान राकांपा के दोनों गुटों के बीच सुलह की राजनीतिक चर्चा के बीच आई है।

गौरतलब है कि जुलाई 2023 में अजीत पवार तत्कालीन एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे, जिसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का विभाजन हो गया था।

शरद पवार ने शनिवार को कहा कि विपक्ष के खिलाफ मनी लांड्रिंग निवारण अधिनियम (पीएमएलए) का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब भी केंद्र में सरकार बदलती है, तो कानून में संशोधन की जरूरत होती है। शरद पवार सांसद संजय राउत द्वारा लिखी गई एक मराठी किताब के विमोचन के अवसर पर बोल रहे थे। किताब में राउत को ईडी द्वारा मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद जेल में बिताए गए उनके अनुभवों के बारे में बताया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

घाटकोपर की मराठी स्कूल बचाने के लिए हजारों लोगों का प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ फूटा जनआक्रोश।

मुंबई वार्ता संवाददाता घाटकोपर (पूर्व) के पंतनगर क्षेत्र...

मुंबई में 82 जर्जर इमारतें बेहद खतरनाक घोषित, 2,736 निवासियों को हटाने की प्रक्रिया शुरू।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी...