श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

मुंबई के 7 लोकल स्टेशनो के नाम बदलने का निर्णय लिया गया है। जल्द ही मुंबई के 7 लोकल स्टेशन नए नाम से जाने जाएंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के लोकल स्टेशन करी रोड का नाम लालबाग, सैंडर्ष्ट रोड का नाम डोंगरी, मरीन लाइंस का नाम मुंबादेवी, चर्नी रोड का नाम गिरगाँव, कॉटन ग्रीन का नाम कालाचौकी, डाकयार्ड रोड का नाम मझगाँव और किंग्ससर्कल का नाम बदलकर तीर्थंकर पार्श्वनाथ किया जाने वाला है।


नाम बदलने के पीछे सरकार का उद्देश्य है ब्रिटिश कालीन छाप हटाकर स्थानीय धर्म, संस्कृति और इतिहास को बढावा देना।


