मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

साफ़ छवी और महाराष्ट्रियन फैक्टर के कारण विधायक अमित साटम को भारतीय जनता पार्टी का मुंबई अध्यक्ष बनाया गया है। इस बात की जानकारी पार्टी सूत्रों से प्राप्त हुई है।


सूत्रों के अनुसार भाजपा मुंबई अध्यक्ष बनने के लिए विधायक प्रवीण दरेकर ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया हुआ था। पार्टी के वरिष्ठों ने स्पष्ट कर दिया था कि अगर उत्तर भारतीय मुंबई अध्यक्ष बनाना है तो विधायक संजय उपाध्याय , अगर गुजराती मुंबई अध्यक्ष बनाना है तो विधायक योगेश सागर और अगर मराठी मुंबई अध्यक्ष बनाना है तो विधायक अमित साटम को ही उक्त पद पर पदासीन किया जाए। पार्टी के वरिष्ठ नेता, विधायक प्रवीण दरेकर के नाम को लेकर संतुष्ट नहीं थे।


इस निर्णय के कारण विधायक प्रवीण दरेकर पहले ही इस दौड़ से बाहर हो गए थे। चूंकि मनसे के आंदोलन के कारण मराठी फैक्टर इन दिनों चरम सीमा पर है। इस फैक्टर से भाजपा जैसी ताकतवर राष्ट्रीय पार्टी भी अछूती नहीं रह सकी और आखिरकार विधायक अमित साटम को मुंबई अध्यक्ष पद पर नियुक्त कर दिया गया।



Right