जुहू के इलाकों में व्यावसायिक वाहनों की पार्किंग पर रोक की मांग

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई महानगरपालिका चुनाव नज़दीक आते ही नागरिक समूहों और एडवांस्ड लोकैलिटी मैनेजमेंट्स (ALM) ने अपने-अपने इलाकों से जुड़ी मांगें राजनीतिक दलों और चुनावी उम्मीदवारों के सामने रखना शुरू कर दिया है। जुहू के अपस्केल इलाके से जुड़े गुलमोहर एरिया सोसायटीज़ वेलफेयर ग्रुप (GASWG) ने गुलमोहर और जेवीपीडी की रिहायशी गलियों में ऑटो रिक्शा समेत सभी प्रकार के व्यावसायिक वाहनों की पार्किंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की है।इसके साथ ही समूह ने दोनों इलाकों से बिना लाइसेंस वाले फेरीवालों को हटाने और अन्य कई नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया है।

फिल्मकार अशोक पंडित ने बताया कि वे वार्ड 67 से चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों को नागरिकों की मांगों का चार्टर सौंप रहे हैं। इस चार्टर में इलाके की रहने योग्य स्थिति (लिवेबिलिटी) सुधारने के लिए नागरिक और शहरी नियोजन नियमों के सख्त पालन की मांग की गई है।

अशोक पंडित ने कहा, “यह सिर्फ हमारे इलाके की नहीं, बल्कि पूरे मुंबई की समस्या है। गुलमोहर और जेवीपीडी की रिहायशी गलियों पर ट्रक, टेंपो, टैक्सी और फेरीवालों ने कब्ज़ा कर लिया है। इससे न तो स्थानीय निवासियों को पार्किंग की जगह मिलती है और न ही सड़कों पर सुव्यवस्था रहती है। बीएमसी और ट्रैफिक पुलिस से बार-बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, इसलिए हमने इसे चुनावी मुद्दा बनाया है।”

निवासियों ने लाइसेंसधारी फेरीवालों के लिए निर्धारित हॉकिंग ज़ोन के सही क्रियान्वयन, फुटपाथों और सड़कों पर खाना पकाने पर पूर्ण प्रतिबंध, तथा सार्वजनिक सड़कों पर अवैध रूप से कब्ज़ा कर चल रही नर्सरियों और गैराजों को हटाने की मांग की है।

गुलमोहर और जेवीपीडी को सुरक्षित और पैदल यात्रियों के अनुकूल क्षेत्र बनाने के उद्देश्य से नागरिकों ने सार्वजनिक स्थानों पर निजी कंपनियों और राजनीतिक दलों द्वारा लगाए जा रहे अनियंत्रित विज्ञापनों और होर्डिंग्स पर सख्त कार्रवाई की मांग भी की है। साथ ही सभी खुले स्थानों को अतिक्रमण से बचाने की अपील की गई है।

इसके अलावा, निवासियों ने प्रदूषण, बुनियादी ढांचे और स्वच्छता को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने निर्माण स्थलों पर प्रदूषण नियंत्रण, समय और शोर संबंधी नियमों के सख्त पालन, तथा डेवलपर्स द्वारा विकास नियंत्रण (डीसी) नियमों—खासकर फुटपाथ, पार्किंग और अनिवार्य खुले स्थानों से जुड़े प्रावधानों—का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है।

अपने पत्र में निवासियों ने सड़क किनारे खाने-पीने की दुकानों से फैलने वाले कचरे और इलाके से होकर गुजरने वाले इरला नाले की बदहाल स्थिति को स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बताते हुए इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

फ्री फायर गेम की आईडी को लेकर विवाद, युवक के गले पर चाकू से हमला; तीन आरोपी गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता संवाददाता सांताक्रूज पूर्व के कलीना इलाके में...