जेसीआई जौनपुर ने दिव्यांग स्कूल बक्शा को लिया गोंद ।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था जेसीआई जौनपुर के जिला अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव द्वारा हर्षिता इंटरनेशनल दिव्यांग स्कूल बक्शा,जौनपुर को गोंद लिया गया ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पीजेडपी आलोक सेठ जी उपस्थित रहे। साथ में पूर्व अध्यक्ष संजय गुप्ता, जेसी रंजीत सिंह सोनू ,जेसी डॉ प्रमोद कुमार सैनी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सचिव जेसी सतीश कुमार जयसवाल ने किया । मुख्य अतिथि आलोक सेठ ने दिव्यांग बच्चों को बताया कि अपने आपको दिव्यांग ना समझे। आपके अन्दर अनेक प्रतिभाएं छिपी हुई हैं। मेहनत करिए सामान्य से आगे जा सकते हैं । उन्होंने सफल हुए कई दिव्यांगजनों का उदाहरण भी दिया।

जिला अध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे बच्चों को समाज की मुख्य धारा में लाना चाहिए जिससे ये भी अपना जीवन यापन अच्छे से कर सके ।

इस संस्थान के प्रबन्धक विनोद कुमार माली से कहा है कि बच्चों को भोजन -कपड़ा, स्वास्थ परिक्षण ,उपकरण आदि सुविधा जेसीआई के द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा । आज से इस संस्था को जेसीआई ने गोंद ले लिया गया है। अब जेसीआई द्वारा हर सुविधा दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराया जाएगा।

मौक़े पर संस्थान के प्रभारी प्रिंसिपल जितेंद्र प्रताप मौर्या, स्टॉप संदीप यादव , प्रदीप यादव, मनोज माली, सोनम यादव, मंजू प्रजापति, पूनम उपाध्याय, प्रिया उपाध्याय, भीमराज, दिव्यांग बच्चे व उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोरेगांव से 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 20 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने...

मुंबई के सर जेजे महानगर ब्लड बैंक का लाइसेंस निलंबित, गंभीर अनियमितताओं पर FDA की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के एकमात्र सरकारी संचालित स्वतंत्र...

‘ऑपरेशन टाइगर 2.0’ शुरू, शिवसेना (UBT) के 14 विधायक शिंदे गुट में जा सकते हैं: मंत्री का दावा।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार...