जैन मंदिर में चोरी करने वालों को पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार।

Date:

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता

शिवडी स्थित एक जैन मंदिर में चोरी करने वाले 3 चोरों को पुलिस ने 10 दिन के अंदर गुजरात से गिरफ्तार कर लिया है।

शिवडी स्थित श्री शिवडी जैन संघ के मंदिर में गत 22 अप्रैल की रात चोरी हो गई थी। चोरों ने देवता की मूर्ति से 7.15 लाख मूल्य के आभूषण और दान पेटी में रखी नगदी चुरा लिया था। मुँह पर कपड़ा रखकर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया था। चोरों की पहचान करना मुश्किल हो रहा था। फिर भी पुलिस ने 29 जगहों पर लगे 70 से अधिक सीसीटीवी की जांच कर चोरों की पहचान की। चोरों की पहचान कर पुलिस ने उन्हें गुजरात के बनासकाठा से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों चोरों सुनील सिंह दाभी , राहुल सिंह वाघेला और जिगर सिंह वाघेला को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सह पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अनिल पारसकर, पुलिस उपायुक्त श्रीमती आर. सुधा , सहायक पुलिस आयुक्त योगेश गावडे के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई आर.ए.के. मार्ग पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप रणदिवे की टीम ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related