जोगेश्वरी पुलिस ने 28 वर्षों से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई की जोगेश्वरी पुलिस थाने ने वर्ष 1998 में दर्ज एक हत्या के मामले में 28 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान अण्णादुरई उर्फ राजू करुणा देवर (उम्र 55 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जोगेश्वरी पुलिस थाने में वर्ष 1998 में हत्या से जुड़े कई अपराध दर्ज थे। आरोपी को उस समय गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में अदालत से जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया। अदालत में बार-बार अनुपस्थित रहने के कारण उसे फरार घोषित किया गया था। पुलिसलगातार उसकी तलाश कर रही थी, लेकिन वह हाथ नहीं लग रहा था।फरार आरोपियों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी मुंबई के विले पार्ले पश्चिम इलाके में आने वाला है। 3 फरवरी 2026 को जोगेश्वरी पुलिस थाने की त्वरित कार्रवाई टीम ने जाल बिछाकर उसे सफलतापूर्वक हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा हत्या के मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार किए जाने के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई से 28 वर्षों से लंबित मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है।

गिरफ्तार आरोपी का नाम व पता:अण्णादुरई उर्फ राजू करुणा देवर, उम्र 55 वर्ष,रा.ठि. प्लॉट नं. 208, बी.एन. 29, चार नंबर रोड, शनिमंदिर के पास,नालासोपारा पश्चिम, मुंबई।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त परम जीत सिंह दहिया, पुलिस उपायुक्त दत्ता नलावाडे, सहायक पुलिस आयुक्त सम्पत राव पाटिल के निर्देशानुसार उक्त कार्रवाई जोगेश्वरी पुलिस ठाणे के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक इकबाल शिकलगार की टीम ने की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

जाति प्रमाणपत्र अमान्य होने पर AIMIM के नगरसेवक शमीर रमजान पटेल अयोग्य घोषित, बीएमसी ने सदस्यता रद्द की।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की सामान्य...

महज़ एक सप्ताह में सरकार का यू-टर्न – सूचना मांगने का उद्देश्य बताने की शर्त वापस।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र सरकार द्वारा 12 जून 2026...