ज्योतिष के नजरिए से कौन बन सकता है मुख्यमंत्री ?

Date:

मुंबई वार्ता /वरिष्ठ संवाददाता

पिछले डेढ़ महीने की लंबी भागदौड़ के बाद 20 नवंबर को महाराष्ट्र का विधानसभा का चुनाव संपन्न हो गया। अब शनिवार 23 नवंबर को होने वाली मतगणना के बाद आने वाले नतीजों को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। चुनाव पूर्ण होने के बाद खबरिया चैनलों पर आए एग्जिट पोल से आम लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई है कि महाराष्ट्र में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है। राजनीतिक पंडितों और बुद्धिजीवियों द्वारा अपने अपने तर्क दिए जा रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए ‘ज्योतिष की नजर में कौन बन सकता है महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री’ ?

विद्वान पंडितों ने ग्रहों की चाल का अध्ययन करते हुए बताया है कि प्रदेश में क्या कुछ हो सकता है।भले ही महायुति और महाविकासआघाड़ी के बीच दावों और प्रतिदावों का दौर चल रहा है लेकिन इस बात से कोई इंकार नहीं कर सकता कि दोनों ही गुट जीत के प्रति आश्वस्त नहीं हैं। भारत में भले ही लोग वर्तमान में विज्ञान और तकनीक को सर्वोपरि मानते हैं लेकिन आज भी असमंजस की स्थिति में ज्योतिष विज्ञान की शरण में जाते हैं। इसका एक कारण यह भी है कि भारत धर्म प्रधान देश है। यहां का ज्योतिष शास्त्र उस समय से ग्रहों की चाल का अध्ययन अंकगणित के आधार पर करता आ रहा है जब विज्ञान का कहीं नामोनिशान नहीं था।

यहां हम भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस नेता नाना पटोले, शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे, राकांपा नेता अजित पवार, सुप्रिया सुले की कुंडली और उसमें वर्तमान ग्रह गोचर का अध्ययन करने जा रहे हैं।

भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस

ज्योतिर्विद डॉ. बालकृष्ण मिश्र के अनुसार देवेंद्र फडणवीस का जन्म 22 जुलाई 1970 को दिन में 12 बजे नागपुर मे हुआ है। देवेंद्र फडणवीस का जन्म पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में हुआ है जिसका स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। जन्म तुला लग्न और कुंभ राशि में हुआ है। जन्म कुंडली में सूर्य, बुध, मंगल दशम भाव में कर्क राशि में त्रिग्रही योग बना रहे हैं, जो बहुत ही शुभ फल देने वाला योग है। साथ ही जन्म लग्न में देवगुरु बृहस्पति तुला राशि में स्थित हैं, यह भी बहुत शुभ योग है। जन्म कुंडली में शनि सप्तम भाव में मेष राशि यानी नीच का है, यह अशुभ है। चंद्र राहु एवं शुक्र केतु विपरीत राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। यह कलयुग में राजयोग के समान फल देता है। वर्तमान में केतु की महादशा चल रही है जो 26 जनवरी 2025 तक है। साथ ही शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। शनि के मार्गी होने से केतु की महादशा एवं शनि की साढ़ेसाती अप्रत्याशित परिणाम देने वाली होती है।

कांग्रेस नेता नाना पटोले

ज्योतिषाचार्य पंडित आशीष तिवारी के अनुसार नाना पटोले का जन्म 5 जून 1963 को सुबह 11 से दोपहर 12:30 के बीच भंडारा जिले में हुआ है। जन्म नक्षत्र विशाखा और इसका स्वामी गुरु है। जन्म राशि तुला और स्वामी शुक्र है। जन्म लग्न सिंह और इसका स्वामी सूर्य है। जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति को देखने पर पता चलता है कि लग्न में सिंह राशि का मंगल बैठा है। मंगल मित्र राशि में बैठकर राजयोग बना रहा है। तृतीय भाव में तुला राशि का चंद्रमा विराजमान है। पंचम भाव में धनु का केतु है। ज्योतिष में यह प्रबल राज कारक योग माना जाता है। छठे भाव में शनि स्वराशि मकर में बैठ कर शत्रुओं पर विजय देने वाला बन रहा है। यह योग राजनीति में सफलता देने वाला योग है।

शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे

शिवसेना नेता उद्धव ठाकरे का जन्म 27 जुलाई 1960 को सुबह 10:14 बजे मुंबई में हुआ है। उद्धव ठाकरे का जन्म कन्या लग्न सिंह राशि एवं शुक्र के नक्षत्र पूर्वा फाल्गुनी में हुआ है। जन्म लग्न से केंद्र में गुरु और बुध स्वयं की राशि में होकर उद्धव ठाकरे को एक साफ छवि का नेता बनाते हैं। जन्म कुंडली में बुध ग्रह से भद्र राजयोग का निर्माण हो रहा है। यह राजयोग जीवनपर्यंत शुभ फल देगा। गुरु शनि चतुर्थ भाव यानी धनु राशि में बैठे हैं। गुरु स्वराशि में हैं एवं शनि पंचमेश व षष्ठमेश है। इनकी जन्म कुंडली में एकमात्र अशुभ योग बारहवें भाव में सिंह राशि में चंद्र राहु का ग्रहण योग है जो सफलता से दूर कर सकता है। यह मानसिक कष्ट देने वाला योग है।

राष्ट्रवादी नेता सुप्रिया सुले

राकांपा नेता सुप्रिया सुले का जन्म 30 जून 1969 को पुणे में सुबह 11:00बजे हुआ है। सुप्रिया सुले जी का जन्म नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा है। इसका स्वामी शुक्र है। जन्म लग्न सिंह है और इसका स्वामी सूर्य है। जन्म राशि धनु है जिसका स्वामी गुरु है। इनका जन्म लग्न सिंह है। जिसका स्वामी सूर्य है। सूर्य जन्म कुंडली में एकादश भाव यानी मिथुन राशि में बैठा है, यह प्रबल राजकारक योग होता है। लेकिन द्वितीय भाव में यानी कन्या राशि में गुरु केतु का चांडाल दोष है यह अशुभ योग होता है। चतुर्थ भाव में वृश्चिक राशि का मंगल वक्री बैठा है। मंगल रूचक राजयोग का निर्माण कर रहा है। साथ ही मांगलिक योग का भी निर्माण कर रहा है जो एक प्रबल राजयोग बन रहा है।

राकांपा नेता अजित पवार

अजित पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को दोपहर 01:32 बजे अहमदनगर में हुआ है। अजीत पवार का जन्म तुला लग्न, कुंभ राशि एवं मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में हुआ है। अजित पवार की कुंडली में तुला लग्न में गुरु विराजमान है जो यह बहुत ही शुभ योग है। शनि तृतीय भाव यानी धनु राशि में बैठा है। चंद्रमा पंचम भाव में कुंभ राशि में बैठा है। यहां शनि की राशि में बैठा चंद्रमा देवगुरु से दृष्टि प्राप्त कर गजकेसरी योग बना रहा है यह राजनीति के लिए शुभ योग है। छठे भाव में मीन राशि में बैठा केतु राजनीति के लिए शुभ योग बना रहा है। लेकिन जन्म कुंडली के बारहवें भाव यानी कन्या राशि का राहु बैठा है। राहू स्वास्थ्य हानि एवं गलत निर्णय करवाता है। वर्तमान में बुध की महादशा चल रही है जो 2030 तक रहेगी।यह समय चुनौती भरा हो सकता है। वर्तमान में अजित पवार की राशि पर भी शनि की साढ़े साती चल रही है जो तनाव दे सकता है।

किसका पलड़ा भारी ?

ज्योतिषियों के अनुसार सत्ता की लड़ाई इन पांचों के केंद्रबिंदु में हो सकती है। इसमें शनिवार को होने वाली मतगणना, उस समय बनने वाले ग्रह गोचर महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बहरहाल ग्रहों की चाल देवेंद्र फडणवीस को मजबूत बता रही है। ग्रह यह भी संकेत दे रहे हैं कि मतगणना के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं। कुछ नतीजे चौंकाने वाले और अप्रत्याशित हो सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: गोरेगांव से 3.75 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद, 20 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने...

मुंबई के सर जेजे महानगर ब्लड बैंक का लाइसेंस निलंबित, गंभीर अनियमितताओं पर FDA की बड़ी कार्रवाई।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई के एकमात्र सरकारी संचालित स्वतंत्र...

‘ऑपरेशन टाइगर 2.0’ शुरू, शिवसेना (UBT) के 14 विधायक शिंदे गुट में जा सकते हैं: मंत्री का दावा।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार...