मुंबई वार्ता संवाददाता

मुंबई महानगर पालिका चुनाव में सभी पार्टियों ने अपना अपना चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है हर प्रत्याशी अपने अपने वार्ड में जाकर अपना प्रचार शुरू कर रहा है।इसी तरह का प्रचार वार्ड क्रमांक 90 में भी शुरू हुआ है । वार्ड क्रमांक 90 की भाजपा, शिवसेना ( शिंदे) तथा रिपाई प्रत्याशी ज्योती अनिल उपाध्याय जैसे ही अपने वार्ड में चुनाव प्रचार के लिए निकलीं लाड़ली बहनों ने उनकी आरती उतार कर स्वागत किया ।


बहनें अपने-अपने दरवाजों पर खड़ी हो कर आतुरता से इंतजार कर रहीं थीं।किसी के हाथ में पुष्प गुच्छ था तो कोई आरती की थाल लिए खड़ा था। बहनें आरती का थाल सजाकर कर अपने दरवाजे पर उनके आने का इंतजार कर रही थी।।पढ़ी लिखी महिला प्रत्याशी होने के नाते यहां की महिलाओं में एक अलग तरह का उत्साह था ।ज्योती अनिल उपाध्याय जहां जहां जातीं वहां वहां उन्हें पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया जाता।कहीं उनकी उतारी जाती तो कहीं उनके स्वागत में नारे लगते ।।ज्योति बहन आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ है ।


रविवार 4 जनवरी को ज्योती अनिल उपाध्याय ने अपनी चुनावी प्रचार यात्रा शास्त्री नगर के श्री राधाकृष्ण मंदिर से शुरू किया । यह प्रचार यात्रा केसरी नंदन हनुमान मंदिर,कुंचीकुरवे नगर, कोलीवरी विलेज होते हुए राम मंदिर पर समाप्त हो गई ।इस प्रचार यात्रा में भाजपा, शिवसेना तथा रिपब्लिकन पार्टी के महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ज्योती अनिल उपाध्याय की यह घर घर प्रचार यात्रा , दोनों समय सुबह और शाम , निर्वाचन अधिकारी द्वारा सुझाए गए मार्गदर्शन पर हो रही है ।इस प्रकार यात्रा में मतदाताओं का अच्छा प्रतिसाद देखने को मिला ।


