डॉ. अविनाश पाटील को मिला ‘आदर्श प्राचार्य पुरस्कार’।

Date:

■ मुंबई विश्वविद्यालय ने उत्कृष्ट सेवाओं के लिए किया सम्मानित.

मुंबई वार्ता/विपिन शुक्ला

बी. के. बिड़ला महाविद्यालय, कल्याण के प्राचार्य डॉ. अविनाश पाटील को मुंबई विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2023-24 का ‘आदर्श प्राचार्य पुरस्कार’ प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक और प्रशासनिक योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया है।

मुंबई विश्वविद्यालय के कालीना स्थित ग्रीन सेंटर सभागार में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने उन्हें पुरस्कार प्रदान किया।

इस अवसर पर मंत्रालय के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर कुमार, मुंबई विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. रविन्द्र कुलकर्णी, प्र-कुलगुरु डॉ. अजय भामरे तथा रजिस्ट्रार डॉ. प्रसाद कारंडे सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।पुरस्कार की इस उपलब्धि से बिड़ला महाविद्यालय परिवार में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है।

शिक्षा निदेशक डॉ. नरेश चन्द्र, प्रबंधन समिति अध्यक्ष ओ. आर. चितलांगे, उपाध्यक्ष सुबोध दवे, उप प्राचार्य डॉ. मनिन्दर कौर, डॉ. हरीश दुबे, डॉ. महादेव यादव, डॉ. लक्षिता सोनी, डॉ. बिपिन वाडेकर सहित अन्य प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी।

ज्ञात हो कि डॉ. अविनाश पाटील पिछले आठ वर्षों से बिड़ला महाविद्यालय के प्राचार्य पद पर कार्यरत हैं। वनस्पति शास्त्र के प्रतिष्ठित विद्वान डॉ. पाटील ने वर्ष 2002 में मुंबई विश्वविद्यालय से पीएच.डी. की उपाधि डॉ. नरेश चन्द्र के मार्गदर्शन में प्राप्त की थी। लगभग तीन दशकों से वे शिक्षण और प्रशासनिक कार्यों में सक्रिय हैं। उनकी वैज्ञानिक दृष्टि, मौलिक चिंतन और अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक कार्यक्रमों में सहभागिता ने महाविद्यालय को निरंतर नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में 14 फीट से ऊंचे झुग्गी-झोपड़ियों के डिमोलिशन की खबरों पर अबू आसिम आजमी ने जताई चिंता, मुख्यमंत्री से कार्रवाई रोकने की अपील।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता https://youtu.be/U7xwZcAtuNw?si=3hVT0R1d_LEHMaE0 मुंबई की झुग्गी-झोपड़ियों में 14 फीट...

इरान के समर्थन में 1 अक्टूबर को मुंबई में वंचित बहुजन आघाड़ी का मोर्चा, प्रकाश आंबेडकर ने किया ऐलान।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय वंचित बहुजन आघाड़ी (वीबीए) की ओर...