रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

परशुराम कालीन शिव मंदिर तुंगारेश्वर में आयोजित संगीतमय श्री राम चरित मानस अखंड पाठ भक्तिभाव भाव के साथ संपन्न हो गया । यह कार्यक्रम श्रीमती दुर्गावती देवी शेष मणि ओझा ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया था । शनिवार 7 फरवरी से शुरू हुआ यह संगीत मय श्री राम चरित मानस पाठ का समापन रविवार शाम 9 बजे संपन्न हुआ ।


कार्यक्रम के आयोजक श्री दिनेश कुमार ओझा ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से आयोजित किया जाता था। लेकिन सन 2000 से यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष की शिवरात्रि से पड़ने वाले शनिवार रविवार को नियमित आयोजित किया जा रहा है ।इस वर्ष यह हमारा 26 वां श्री राम चरित मानस अखंड पाठ का आयोजन था। पुरातन शिव मंदिर होने से इस मंदिर में भक्तों की असीम आस्था है। लोगों का ऐसा मानना है कि यहां पर सच्चे दिल से मांगी गई सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है ।


कार्यक्रम के दौरान यहां आने वाले सभी भक्तों के लिए दो दिन तक महाप्रसाद की व्यवस्था की जाती है ।इस धार्मिक कार्य के आयोजन में मंदिर प्रबंधन, प्रशासन एवं सभी शिव भक्तों भरपूर सहयोग मिलता है। जिससे यह कार्यक्रम भली भांति संपन्न होता है ।


