‘तुम घा* लोग कभी सुधरोगे नहीं’

Date:

■ मुंबई में फिर भड़का मराठी–अमराठी विवाद बिल्डर सुशील रहेजा पर मारपीट और जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र में मराठी बनाम अमराठी का विवाद एक बार फिर तेज होता नजर आ रहा है। मुंबई में हुए एक ताजा घटनाक्रम ने इस संवेदनशील मुद्दे को फिर से हवा दे दी है। मुंबई के प्रसिद्ध निर्माण व्यवसायी सुशील रहेजा पर एक मराठी युवक के साथ मारपीट और जातिसूचक अपमान करने का गंभीर आरोप लगा है।

आरोप है कि सुशील रहेजा ने मराठी युवक को “तुम घाटी लोग कभी सुधरोगे नहीं” कहते हुए न सिर्फ अपमानित किया, बल्कि उसके साथ मारपीट भी की। यह घटना सामने आने के बाद शहर में मराठी–अमराठी विवाद के फिर से भड़कने की आशंका जताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता युवक चेंबूर स्थित डॉ. सी. जी. गिडवाणी रोड पर रहेजा होम्स के कार्यालय में शिपाई के पद पर कार्यरत था। घटना के दिन कार्यालय में एक मीटिंग चल रही थी, जहां उसे कुछ दस्तावेजों को जोड़कर स्टैपल करने का काम सौंपा गया था। इसी दौरान स्टैपल ठीक से न लग पाने की मामूली गलती पर सुशील रहेजा ने कथित तौर पर आपा खो दिया।

शिकायत के मुताबिक, इसी बात से नाराज होकर रहेजा ने युवक के साथ गाली-गलौज की और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसकी पिटाई की। पीड़ित युवक एक विशेष समुदाय से संबंध रखता है और उसने आरोप लगाया है कि उसे नौकरी से बाहर करने के इरादे से कार्यालय में उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया।घटना के बाद पीड़ित युवक ने सीधे गोवंडी पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर सुशील रहेजा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम, 1989 के तहत मामला दर्ज किया है।अब इस मामले में पुलिस आगे क्या कार्रवाई करती है और सुशील रहेजा पर क्या कानूनी कदम उठाए जाते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बजट में विकास के लिए और ठोस कदमों की जरूरत — शरद पवार।

मुंबई वार्ता संवाददाता राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी...

म्हाडा की शुरू हो रही है ‘पहले आओ, पहले पाओ’120 फ्लैट्स की होगी विक्री।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई में घर खरीदने के इच्छुक...

मुंबई–पुणे एक्सप्रेसवे पर 7 घंटे तक जाम।

■ आदोशी सुरंग के पास गैस टैंकर पलटा . मुंबई...