सतीश सोनी /मुंबई वार्ता

कैसर-ए-हिंद बहुमंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। इस इमारत में प्रवर्तन निदेशालय का कार्यालय है।


अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण मुंबई के बलार्ड इलाके में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय की इमारत में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए 12 दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, हालांकि आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
करीमभॉय रोड पर ग्रैंड होटल के पास कैसर-ए-हिंद बहुमंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया।


