■ कोर्ट का दरवाजा खटाखट जाएगा.
मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

पुणे के अंबेगांव तालुका के मंचर में शुक्रवार देर शाम एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. यहां चावड़ी चौक में एक स्थानीय दरगाह की मरम्मत का काम चल रहा था, लगभग 5 बजे दरगाह की एक दीवार ढह गई. दीवार के अंदर एक सुरंग जैसी संरचना मिली है। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और हिन्दू-मुस्लिम पक्ष आमने-सामने आ गए।


पुलिस के अनुसार, स्थानीय नगरपालिका परिषद ने मरम्मत के लिए लगभग 60 लाख रुपये मंजूर किए थे. हालांकि इस बात पर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस निर्माण के लिए सभी आधिकारिक अनुमति ली गई थी। घटना के बाद तनाव बढ़ने से रोकने के लिए मंचर कस्बे में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया।


अधिकारियों ने बाद में कहा कि न्यायालय के आदेश तक कोई और निर्माण कार्य नहीं होगा। शांति बनाए रखने के लिए हिंदू और मुस्लिम समुदायों के नेताओं के साथ बैठकें की गईं।


