सतीश सोनी/मुंबई वार्ता
मुंबई के वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दहिसर नाका के पास एक ओला कार और आरएमसी ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद कार में आग लग गई। इस भयानक घटना में कार में सवार दो लोग जिंदा जल गए, जबकि कार में मौजूद दो लड़कियां किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहीं।
यह हादसा देर रात करीब 2:15 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ओला कार ने तुरंत आग पकड़ ली। गाड़ी में फंसे लोग आग की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही एक की मौत हो गई।
हादसे में मारे गए एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया।
पुलिस का कहना है कि हादसे के पीछे तेज गति और लापरवाही प्रमुख कारण हो सकते हैं। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


