सतीश सोनी/मुंबई वार्ता
दादर स्टेशन के पास स्थित स्वामीनारायण मंदिर के समीप पुलिस द्वारा मॉक ड्रिल (अभ्यास) किया गया।

पुलिस ने स्वामीनारायण मंदिर की ओर जाने वाला पूरा रास्ता बंद कर दिया और सभी नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर एक ओर खड़ा कर दिया।
इस मॉक ड्रिल में यह दिखाया गया कि आतंकवादियों को कैसे पकड़ा जाता है और जो लोग घायल होते हैं, उन्हें पुलिस की गाड़ियों के माध्यम से अस्पताल कैसे पहुंचाया जाता है।हालांकि, यह मॉक ड्रिल अचानक शुरू किए जाने के कारण नागरिकों में अफरा-तफरी मच गई थी।


