मुंबई वार्ता संवाददाता

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीबों के कल्याण के सफलतापूर्वक 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में दिंडोशी विधानसभा की ओर से विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन एवं नवगठित मंडल एवं वार्ड पदाधिकारियों की घोषणा रविवार 22 जून को मलाड (पूर्व) स्थित श्याम वाड़ी हॉल में की गई। इस अवसर पर मुंबई उपाध्यक्ष एवं दिंडोशी प्रभारी विधायक राजहंस सिंह एवं जिला अध्यक्ष ज्ञानमूर्ति शर्मा उपस्थित थे।


इस अवसर पर राजहंस सिंह ने नरेन्द्र मोदीजी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में हुई ऐतिहासिक एवं निर्णायक प्रगति की जानकारी सभी को दी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं हमारे नेता माननीय देवेन्द्रजी फडणवीस के मार्गदर्शन एवं मुंबई अध्यक्ष एवं मंत्री माननीय आशीष शेलार के नेतृत्व में भाजपा – संगठन पर्व के अंतर्गत दिंडोशी विधानसभा के नवगठित मंडल एवं वार्ड पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
सभी नए मंडल एवं वार्ड अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को उनके कार्यकाल के दौरान पार्टी संगठन को बढ़ाने के लिए मार्गदर्शन किया तथा उनके कार्यकाळ के लिए शुभकामनाएं दी गईं।


