दीवाली की तुलना ईद से नहीं हो सकती, यह सनातन और हिंदू विरोधी सोच है: शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े का मल्लिकार्जुन खड़गे पर पलटवार।

Date:

मुंबई वार्ता संवाददाता

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दीवाली और ईद को लेकर दिए गए कथित बयान पर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। उनके बयान को लेकर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पलटवार किया है। खड़गे ने कहा था कि दिपावली का त्योहार ईद की तरह है। इस पर कृष्ण हेगड़े ने कहा कि दीवाली की तुलना ईद से नहीं की जा सकती। इस तरह की तुलना करना सनातन धर्म और हिंदू विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।


कृष्णा हेगड़े ने खड़गे के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि दीवाली हिंदू समाज का सबसे प्रमुख और पवित्र त्योहार है। इसका धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व है। ऐसे में इसकी तुलना किसी दूसरे धर्म के त्योहार से करना उचित नहीं है। उन्होंने इस प्रकार की टिप्पणी को हिंदू समाज की भावनाओं को आहत करने वाला बताया।


इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और अन्य आलोचकों ने भी कांग्रेस अध्यक्ष के बयान की आलोचना की है। आलोचकों का आरोप है कि इस तरह की टिप्पणियों से देश के करोड़ों हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचती है। उनका कहना है कि राजनीतिक दलों को धार्मिक त्योहारों और आस्थाओं के मामले में बयान देते समय संवेदनशीलता बरतनी चाहिए।


विरोधियों ने कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिम वोट बैंक को साधने की कोशिश में हिंदू समाज की भावनाओं की अनदेखी नहीं की जानी चाहिए। इस विवाद के बाद कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।


फिलहाल, इस मुद्दे ने एक बार फिर राजनीतिक दलों के बीच धार्मिक त्योहारों, सांस्कृतिक पहचान और तुष्टिकरण की राजनीति को लेकर बहस छेड़ दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 के बाहर गिरी फॉल्स सीलिंग, एक यात्री घायल; नानावटी अस्पताल में कराया गया इलाज।

मुंबई वार्ता संवाददाता छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे...