दुर्गा माता मंदिर में 23 जनवरी से श्रीमद्भागवत सप्ताह का आयोजन।

Date:

विपिन शुक्ल/मुंबई वार्ता

कल्याण पूर्व के कोलसेवाड़ी स्थित दुर्गा माता मंदिर में आगामी 23 जनवरी से श्रीमद्भागवत सप्ताह ,भक्ति–ज्ञान यज्ञ एवं एकादशी उद्यापन का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण व्याप्त है।

आयोजन समिति के सदस्य संतोष खंडेलवाल ने बताया कि इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथावाचक डॉ. हरिमोहन गोस्वामी जी अपनी ओजस्वी एवं मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसास्वादन कराएंगे।

कथा के माध्यम से भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य का संदेश प्रदान किया जाएगा।कार्यक्रम का शुभारंभ 23 जनवरी को प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा से होगा। वहीं 30 जनवरी को हवन, पूर्णाहुति एवं महाप्रसाद के साथ यज्ञ का समापन किया जाएगा।

दिनेश खंडेलवाल, नरेश खंडेलवाल एवं समस्त खंडेलवाल तमोलिया परिवार की ओर से श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

राम मंदिर इलाके में सार्वजनिक शौचालय में संदिग्ध रासायनिक रिसाव, दम घुटने से दो युवकों की मौत।

मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय राम मंदिर (पूर्व) के मृणालताई...