रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

बिहार विश्वकर्मा समाज सेवा संघ द्वारा धारावी कालाकिला स्थित शेरिफ एंड चंदूलाल कोआपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी गोल्ड फिल्ड में तीन दिवसीय विश्वकर्मा महापूजा का आयोजन किया गया है ।


बिहार विश्वकर्मा समाज सेवा संघ के अध्यक्ष सुखदेव शर्मा के अनुसार 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा की स्थापना एवं पूजा कार्यक्रम आयोजित किया गया है । इसी तरह 18सितंबर गुरुवार को मंडप में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है । 19 सितंबर शुक्रवार को सत्यनारायण महापूजा के बाद भगवान विश्वकर्मा का महा भंडारा का आयोजन किया गया है ।तथा शाम को विश्वकर्मा भगवान का विसर्जन किया जाएगा ।


तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में मंडल के पदाधिकारी मुकेश शर्मा, शंभू शर्मा, दिनेश ठाकुर, प्रवीण भाई, उमेश शर्मा तथा मंडल कार्यकर्ता मनोज कुमार शर्मा, उपेन्द्र शर्मा, रमेश कुमार प्रसाद,शुमेश शर्मा, रामबाबू, सुभाष प्रसाद, हरेंद्र शाह, शंभू सहानी, सुभाष शर्मा, शिवशंकर शर्मा, उमेश सहानी,वैधनाभ सहानी, सुरेश, संजय, विरेन्द्र सहानी, संजय शर्मा,नथुनी शर्मा, गणेश शर्मा, राजीव शर्मा, हरेंद्र सहानी, बालेश्वर पासवान, गिरीश शर्मा,नवीन कांबले,पी एम सहानी,नवल शर्मा तथा गुरुदेव शर्मा कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं ।


