नगरपालिका चुनावों में काले धन पर शिकंजा; मुंबई में आयकर विभाग का कंट्रोल रूम सक्रिय 24 घंटे सक्रिय।

Date:

■ नगरपालिका चुनावों में काले धन पर शिकंजा: मुंबई में आयकर विभाग का 24×7 कंट्रोल रूम सक्रिय

मुंबई वार्ता संवाददाता

महाराष्ट्र में होने वाले नगरपालिका चुनावों, विशेषकर बृहन्मुंबई महानगरपालिका (मनपा) चुनावों के मद्देनजर आयकर विभाग ने मुंबई में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसका उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया के दौरान धनबल के दुरुपयोग पर रोक लगाना और निष्पक्ष, भयमुक्त तथा पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करना है।यह कंट्रोल रूम आदर्श आचार संहिता लागू रहने की पूरी अवधि तक सक्रिय रहेगा और चुनाव निगरानी तंत्र का एक अहम हिस्सा होगा।

आयकर विभाग के अनुसार, किसी भी विश्वसनीय सूचना पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई की जाएगी, ताकि अवैध नकदी, कीमती वस्तुओं या किसी भी प्रकार के प्रलोभन के माध्यम से मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिशों को रोका जा सके।आयकर विभाग ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है।

यदि कहीं अघोषित नकदी या चुनावी प्रलोभन के इस्तेमाल से संबंधित कोई जानकारी हो तो नागरिक निम्न माध्यमों से सूचना दे सकते हैं: व्हॉट्सऐप / फोन / एसएमएस: 7738113758ई-मेल: mumbai.addldit.inv8@incometax.gov.in, यह कंट्रोल रूम स्किंडिया हाउस, तीसरी मंज़िल, बल्लार्ड एस्टेट, मुंबई में स्थित है।

आयकर विभाग के अनुसार यह पहल चुनाव की पवित्रता बनाए रखने और अवैध चुनावी खर्च पर सख्त निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

बांद्रा फेयर में दुकानदारों का घटा रुझान, बीएमसी के 430 में से 150 स्टॉल अब भी खाली।

मुंबई वार्ता संवाददाता बांद्रा के प्रसिद्ध माउंट मैरी...

पायधुनी पुलिस ने MD ड्रग्स बेचने वाले 3 आरोपियों को पकड़ा, ड्रग्स बनाने की सामग्री और 13 लाख का माल जब्त।

मुंबई वार्ता संवाददाता मुंबई की पायधुनी पुलिस (दक्षिण परिमंडल-02)...