मुंबई वार्ता/सतीश सोनी


नवी मुंबई की एक टीचर द्वारा स्कूल के एक नाबालिग छात्र के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। इस मामले में, नवी मुंबई के कोपरखैराने पुलिस स्टेशन में टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नवी मुंबई में एक टीचर द्वारा अपने ही स्कूल की नाबालिग छात्रा के साथ अश्लील वीडियो कॉल करने की घटना सामने आई है। इस घटना के बाद, पुलिस ने प्रारंभिक जाँच के बाद कोपरखैराने पुलिस स्टेशन में टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। टीचर अर्धनग्न अवस्था में इंस्टाग्राम पर वीडियो कॉल कर रही थी। जब छात्र ने यह बात अपने माता-पिता को बताई, तो माता-पिता ने कोपरखैराने पुलिस स्टेशन से संपर्क किया और टीचर के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया। इसके बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया और अदालत ने शिक्षक को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
इस बीच, क्या संबंधित शिक्षक ने स्कूल के अन्य छात्रों या किसी और के साथ भी ऐसी हरकत की है? कोपरखैरणे पुलिस इस दिशा में आगे की जाँच कर रही है। हालाँकि, इस घटना ने स्कूल और शैक्षणिक जगत में खलबली मचा दी है।


