सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

आज नागपुर एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ ने मॉक ड्रिल किया।
भारत द्वारा पाकिस्तान पर किए गए एयर स्ट्राइक के बाद सभी एयरपोर्ट अलर्ट मोड पर है ,जिसके तहत नागपुर के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भी आज मॉक ड्रिल की गई।


सीआईएसएफ की QRT टीम के साथ-साथ सीआईएसएफ के तमाम कर्मचारी अधिकारी इस माँक ड्रिल पर शामिल हुए । सभी एयरपोर्ट पर कार्यरत कर्मचारियों को बाहर निकला गया । एक जगह उन्हें इकट्ठा करके , युद्ध जैसी स्थिति उत्पन्न होती है तो अपने आप को कैसे बचाव करना है ? यह सभी बातें उन्हें बताई गई। सायरन बचते ही जितने भी कर्मचारी एयरपोर्ट के अंदर थे उन्हें बाहर निकल गया ,सीआईएसएफ के अधिकारियों ने एयरपोर्ट कर्मचारियों को किन-किन बातों को ध्यान रखना चाहिए उसकी जानकारी दी ।


