मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

पूरे देश में कुदरत का कहर जारी है. ऐसे में नागपूर में भी कुदरत का कहर देखने मिला जहां खेत में बिजली गिरने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।


पहली घटना नागपूर ग्रामीण के कलमेश्वर तहसील अंतर्गत धापेवाड़ा में खेत में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हुई है जबकि दूसरी घटना नागपूर जिल्हे के मैदा तहसील अंतर्गत खेत में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हुई है। सावनेर तहसील अंतर्गत बिजली गिरने से मां, बेटे और खेती में काम कर रहे महिला मजदूर की मौत हुए है। मृतक के नाम वंदना पाटील, ओम पाटील और निर्मला पराते है। मैदा तहसील अंतर्गत बिजली गिरने से सागर जुमडे नामक युवक की मृत्यु हुई है।दोनों घटना खेत में बिजली गिरने के कारण हुई है।
घटना के बाद नागपूर जिल्हे के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की और सरकार की ओर से जल्द मुआवजा देने का भरोसा दिलाया है।


