नागपुर में एटीएम मशीन लेकर फरार हुए नकाबपोश , वारदात सीसीटीवी में हुई रिकॉर्ड.

Date:

सतीश सोनी/मुंबई वार्ता

एटीएम मशीन तोड़कर नगदी चोरी करने की घटनाएं तो जगजाहिर है,परंतु चोर यहां पूरी एटीएम मशीन ही निकाल कर फरार हो गए . यह वारदात नागपुर के खापरखेड़ा में घटी है . मशीन चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है ,जिसमें चोर एटीएम मशीन निकालते नजर आ रहे है.

खापरखेड़ा पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. एटीएम में लाखों रुपए होने की जानकारी सामने आ रही है

एटीएम उखाड़ने के बाद उसे कहां लेकर गये इसकी जांच पुलिस कर रही है . इन चोरों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी को भी जला दिया,साथ ही साथ इन्होंने सबसे पहले काले रंग से कमरे पर स्प्रे किया ताकि कोई सबूत ना मिले, लेकिन एक कैमरा चालू रहने से एटीएम चोरी का पूरा वाक्या सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया. आरोपियों ने एटीएम को नीचे से उखाड़ कर अपने साथ टाटा मैक्स में डालकर घटनास्थल से फरार हो गए ,सुबह एटीएम मशीन चोरी होने का मामला उजागर हुआ .

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

ड्यूटी के दौरान रील्स-वीडियो बनाने पर MSRTC कर्मचारियों को रोक, प्रचार के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल को बढ़ावा।

मुंबई वार्ता संवाददाता महाराष्ट्र राज्य मार्ग परिवहन महामंडल (MSRTC)...