नाग पंचमी त्यौहार के रंग में डूबा भायंदर का राहुल स्पोर्ट्स ग्राउंड।

Date:

मुंबई वार्ता/शिव पूजन पांडेय

बदलते समय के साथ लोगों में तीज त्योहारों को मनाने का उत्साह कमजोर पड़ता जा रहा है। खासकर शहरों में तो और बुरा हाल है। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी ने सांस्कृतिक विरासत से जुड़े त्योहारों को जीवंत रखने की दिशा में आज नाग पंचमी के अवसर पर भायंदर पूर्व के आरएनपी पार्क स्थित राहुल स्पोर्ट्स ग्राउंड में कबड्डी प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन किया।

काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट तथा श्री राम मानस प्रचार समिति द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस प्रतियोगिता में कई पुरुष और महिला टीमों ने भाग लिया। खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए लल्लन तिवारी खुद काफी देर तक ग्राउंड पर उपस्थित रहे। उनकी तरफ से विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में युवा भाजपा नेता राजकुमार मिश्रा, समाजसेवी पप्पू सिंह, टी एन सिंह, श्रीराम दुबे उमेश यादव, कमलेश दुबे, नीरज तिवारी, वीरेंद्र जायसवाल , प्रदीप मिश्रा, गायक राजू दुबे, मनोज पांडे, प्रदीप सिंह, यशवंत सिंह राणा आदि का समावेश रहा। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने किया।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में फ़र्ज़ी BMC डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार; 6-7 सालों से दे रहा था लोगों को झांसा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने...

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...