रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता

नालासोपारा पश्चिम स्थित इस्कॉन मंदिर में 30 अगस्त की शाम मंदिर में राधाष्टमी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ।


नालासोपारा पश्चिम स्थित सत्यम शिवम शापिंग सेंटर में स्थापित श्री जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा इस्कॉन मंदिर के संत मधु मंगलदास प्रभु जी से उपलब्ध जानकारी के अनुसार मंदिर में शनिवार 30अगस्त की शाम राधाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया है ।इस अवसर पर विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं ।


शाम 7 बजे से लेकर 8 बजे तक भजन का कार्यक्रम है । उसके बाद मीरा रोड के राधा गिरिधारी मंदिर के संत जन्माष्टमीदास प्रभू जी द्वारा राधाष्टमी की कथा सुनाई जाएगी । कथा समापन पर पुष्पांजलि तथा 9=30 से 10=30तक राधे कृष्ण के भक्तों द्वारा कीर्तन किया जाएगा । उसके बाद नरसिंह आरती एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा ।


