■ BMC स्कूलों में ‘मैथ अराउंड अस’ से डर नहीं, दोस्त बनी गणित.
मुंबई वार्ता/श्रीश उपाध्याय

अडानी फाउंडेशन ने अपने शैक्षणिक पहल प्रोजेक्ट ‘उत्थान’ के तहत अडानी इलेक्ट्रिसिटी के सहयोग से बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के स्कूलों में नेशनल मैथमेटिक्स डे को बेहद रोचक और जीवंत अंदाज़ में मनाया।


महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को समर्पित इस आयोजन की थीम ‘मैथ अराउंड अस’ रही, जिसका उद्देश्य छात्रों के मन से गणित का डर हटाकर उसे रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ना था।एक सप्ताह तक चले इस विशेष कार्यक्रम में प्राइमरी स्कूल के छात्रों के लिए गणित को आसान, प्रैक्टिकल और मज़ेदार बनाने पर ज़ोर दिया गया। BMC स्कूलों के क्लासरूम लर्निंग हब में तब्दील हो गए, जहाँ छात्रों ने हैंड्स-ऑन एक्टिविटीज़, गेम्स और ग्रुप चैलेंजेज़ के ज़रिए नंबर, शेप्स, पैटर्न और लॉजिक को समझा।


कार्यक्रम के दौरान टैंग्राम चैलेंज, सुडोकू कॉर्नर, लॉजिक रिडल्स, मल्टीप्लिकेशन पिरामिड जैसे पज़ल्स और खेलों के माध्यम से छात्रों की नंबर सेंस, लॉजिकल थिंकिंग और प्रॉब्लम-सॉल्विंग स्किल्स को निखारा गया। वहीं स्ट्रॉ और ओरिगेमी के ज़रिए 2D और 3D शेप्स बनाकर ज्योमेट्री को व्यावहारिक रूप में समझाया गया।इसके साथ ही, श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर आधारित शॉर्ट फ़िल्म और गणितीय नाट्य प्रस्तुतियों ने बच्चों में गणित के प्रति सकारात्मक भावनात्मक जुड़ाव पैदा किया।


अडानी इलेक्ट्रिसिटी के प्रवक्ता ने कहा, “प्रोजेक्ट उत्थान उन समुदायों में बच्चों के समग्र विकास के प्रति हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है। ‘मैथ अराउंड अस’ के ज़रिए हम चाहते हैं कि छात्र गणित को उपयोगी, रोचक और आनंददायक विषय के रूप में देखें।”
अडानी फाउंडेशन के प्रवक्ता ने कहा,“क्लासरूम को जिज्ञासा और आत्मविश्वास की जगह बनाना हमारा उद्देश्य है। गेम्स और एक्टिविटीज़ के माध्यम से गणित सिखाना बच्चों में सीखने की खुशी और आत्मविश्वास बढ़ाता है। यह NEP 2020 के अनुरूप और स्किल्ड इंडिया के लक्ष्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
यह पहल नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के अनुरूप है, जो हैंड्स-ऑन लर्निंग, क्रिटिकल थिंकिंग और शुरुआती वर्षों में मजबूत बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक क्षमता पर ज़ोर देती है।इस आयोजन के माध्यम से अडानी फाउंडेशन और अडानी इलेक्ट्रिसिटी ने एक बार फिर यह साबित किया कि वे सरकारी स्कूलों में मज़बूत, समावेशी और भविष्य के लिए तैयार शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


