मुंबई वार्ता संवाददाता
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनऊ से छत्रपति शिवाजी टर्मिनल आने वाली पुष्पक एक्स्प्रेस चैन पुल्लिंग के कारण जलगांव के पचोरा रेल्वे स्टेशन के पास रुकी थी. ट्रेन रुकने के कारण कई यात्री ट्रेन से नीचे उतरे थे. उसी समय सामने से कर्नाटक एक्स्प्रेस गुजर रही थी. ट्रेन ट्रैक पर खड़े कई यात्री ट्रेन की चपेट में आ गए. इस दुर्घटना के दौरान 8 यात्रियों की मृत्यु की खबर है और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं.
हालाकि रेल प्रशासन की ओर से किसी भी यात्री के मृत्यु की पुष्टि नहीं की गई है. सिर्फ 6 से 7 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गई है.


