पश्चिम रेलवे द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का उत्साहपूर्वक शुभारम्‍भ।

Date:

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

“स्वच्छता ही सेवा” (SHS) 2025 पूरे देश में 17 सितम्बर से प्रारंभ हुआ, जो 2 अक्टूबर, 2025 को गांधी जयंती के अवसर पर समाप्त होगा। इस वर्ष के अभियान का थीम “स्वच्छोत्सव” रखा गया है। इस अभियान में कार्यस्थलों, आवासीय क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों की सफाई, सफाई मित्रों का स्वास्थ्य और सुरक्षा, पर्यावरण मित्र एवं शून्य अपशिष्ट कार्यक्रम और स्वच्छता के प्रति व्यापक जन जागरूकता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

पश्चिम रेलवे मुख्यालय में अपर महाप्रबंधक श्री प्रदीप कुमार द्वारा रेल अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता शपथ दिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई।पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री विनीत अभिषेक द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, यह अभियान पश्चिम रेलवे पर 17 सितम्बर, 2025 को बड़े उत्साह और जोश के साथ प्रारंभ हुआ। कई स्थानों पर स्वच्छता शपथ समारोह आयोजित किए गए, जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया।

“स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां पश्चिम रेलवे के सभी मंडलों और स्टेशनों पर आयोजित की गईं। कई स्थानों पर श्रमदान किया गया, जिसमें रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। कई स्थानों पर जन जागरूकता कार्यशालाओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्रों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। इसके अतिरिक्त, एनजीओ और सीएसओ के सहयोग से स्वतंत्र कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता संदेश समाज तक पहुँचाया गया।

पश्चिम रेलवे आम जनता से अपील करती है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेकर स्वच्छता को एक जन आंदोलन में बदलने और स्वच्छ भारत के निर्माण में योगदान दें। यह वार्षिक अभियान स्वैच्छिक और सामूहिक भागीदारी को सशक्त बनाने का एक प्रभावी माध्यम है, जो ‘Whole of Society’ और ‘Whole of Government’ दृष्टिकोण को मूर्त रूप देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

गणपति बप्पा को मुंबई ने दी भव्य विदाई, अंतिम दिन 16,154 प्रतिमाओं का विसर्जन।

मुंबई वार्ता संवाददाता गणेशोत्सव के अंतिम दिन शुक्रवार को...

भुलेश्वर में भवन के मीटर केबिन और दुकानों में लगी आग, 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मुंबई वार्ता संवाददाता दक्षिण मुंबई के भुलेश्वर इलाके में...