■ ‘पत्रकार विकास संघ’ का क्रिकेट टूर्नामेंट बना एकता और सौहार्द का प्रतीक.
मुंबई वार्ता संवाददाता

पत्रकार विकास संघ का बहुप्रतीक्षित ‘पीवीएस कप 2026’ क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार, 31 मई 2026 को गोरेगांव स्पोर्ट्स क्लब में जोश, उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इसमें पत्रकारों और पुलिस की टीमों के साथ ही कवियों, कारोबारियों, वकीलों और नगरसेवकों की क्रिकेट टीमों ने भी बल्लेबाजी और गेंदबाजी के हुनर दिखाए।


रविवार को आठों टीमों के बीच दिनभर चली मैचों की श्रृंखला के बाद फाइनल में मुंबई पुलिस जोन 12 की टीम को करारी शिकस्त देकर नगरसेवकों की टीम ने ‘पीवीएस कप 2026’ पर कब्जा जमा लिया। पीवीएस का यह आयोजन अत्यंत भव्य, सफल और यादगार रहा।


इस आयोजन ने खेल भावना के साथ-साथ पत्रकारिता जगत, सामाजिक क्षेत्र और राजनीतिक प्रतिनिधियों को एक ही मंच पर लाकर सामाजिक एकता और सद्भाव का सशक्त संदेश दिया। पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद मिश्र, महासचिव अजय सिंह, प्रमुख सलाहकार सुनील सिंह ने समन्वय और व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शैलेंद्र श्रीवास्तव ने संचालन किया।


आशीष पांडेय, अर्जुन कांबले और यश उपाध्याय ने बहुत ही प्रभावी ढंग आंखों देखा हाल प्रस्तुत किया।इस अवसर पूर्व मंत्री विधायक असलम शेख, पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह, पूर्व मंत्री विधायक विद्या ठाकुर, विधायक संजय उपाध्याय, पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत मिश्र, श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, शिवसेना (उबाठा) के प्रवक्ता आनंद दुबे, मशहूर ने नेत्र चिकित्सक व जानेमाने समाजसेवी डॉ. श्याम अग्रवाल, मुंबई भाजपा के महासचिव विनोद शेलार, मनपा सभागृह के गुट नेता गणेश खणकर, उपनगर स्थापत्य समिति के अध्यक्ष संगिता शर्मा, नगरसेवक योगेश वर्मा, धवल वोरा, सिद्धार्थ शर्मा, रफीक शेख, मनोनीत नगरसेवक वीरेंद्र चौधरी, पूर्व नगरसेवक विनोद मिश्रा, ज्ञानमूर्ति शर्मा, सिराज शेख, शिवसेना (उबाठा) के उप विभाग अध्यक्ष दिनेश राव, हिंदी पत्रकार संघ के अध्यक्ष आदित्य दुबे, क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष विशाल सिंह, उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त पत्रकार संघ के अध्यक्ष हेमंत तिवारी, नवभारत के संपादक बृजमोहन पांडेय, अखंड राजपूताना सेवासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह, व्यापारी संघ ‘पंचदेव’ के शीतला यादव और नीलेश भाई, सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक हस्तियां प्रमुखता से शामिल हुईं।


कार्यक्रम में मशहूर क्रिकेट कोच एवं स्टार स्पोर्ट्स के आधिकारिक कमेंटेटर ज्वाला सिंह की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम की सफलता में भानुप्रकाश मिश्रा, अमर त्रिपाठी, अभय मिश्र, श्रीश उपाध्याय, रणजीत सिंह श्रीनेत,भगवती मिश्रा, धर्मेंद्र तिवारी, शमीउल्ला खान, मुरारी सिंह, ब्रिजेश त्रिपाठी, चेतन महोबिया, विपुल मीनावाला, देवांश मिश्रा, शिवलाल यादव, विक्रम जाधव, कवि महेश दुबे, संतोष पांडेय, तुफेल खान, अब्दुल चौधरी व अन्य कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सुबह से देर रात तक चले क्रिकेट मैचों की श्रृंखला ने दर्शकों को लगातार रोमांचित रखा।


यह आयोजन केवल एक क्रिकेट प्रतियोगिता भर नहीं रहा, बल्कि पत्रकारों, पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, वकीलों, व्यापारियों और कवियों को एक मंच पर लाकर सामाजिक समरसता, भाईचारे और सहयोग का मजबूत संदेश देने वाला एक प्रभावशाली आयोजन साबित हुआ।


