पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल ने राज्य के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

Date:

● पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल ने राज्य के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

● मंत्री पद की शपथ लेने के बाद नासिक में कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया.

मुंबई वार्ता/सतीश सोनी

राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री छगन भुजबल ने आज राज्य के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद नासिक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर, पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और अखिल भारतीय महात्मा फुले समता परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नासिक के भुजबल फार्म कार्यालय और मुंबई नाका स्थित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी कार्यालय में जश्न मनाया।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजितदादा पवार का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नानासाहेब महाले, प्रदेश पदाधिकारी गोरख बोडके, युवा शहर अध्यक्ष अंबादास खैरे, शहर अध्यक्ष कविता करडक, महिला जिला अध्यक्ष प्रेरणा बलकवड़े, युवा जिला अध्यक्ष योगेश निसल, संजय खैरनार, पूजा अहेर, आशा भंडुरे, संतोष भुजबल, नाना पवार, रवि हिरवे, अमोल नाइक संकेत निमसे, चिन्मय गाडे, नाना साबले, समाधान तिवांडे, निर्मला सावंत, वेंकटेश जाधव, बालासाहेब काठे, कुलदीप जेजुरकर, रूपाली पठाडे, विनोद डोके, ज्ञानेश्वर महाजन, रेहान शेख, अनिल नाले, संतोष पुंड, नाना नाइकवाडी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

दाऊद इब्राहिम का करीबी और ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम डोला मुंबई लाया गया, गुरुवार को होगी कोर्ट में पेशी।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता कुख्यात ड्रग तस्कर और अंडरवर्ल्ड डॉन...

डॉ सुमन अग्रवाल बनीं अ भा अ स की स्थाई ट्रस्टी ।

रवीन्द्र मिश्रा । मुंबई वार्ता समाज सेवा...

मुंबई में बढ़ते जल संकट के बीच गारगाई परियोजना को मंजूरी, विपक्ष पर भाजपा नगरसेवक डॉ नीतेश सिंह का हमला।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई महानगरपालिका ने शहर की बढ़ती...