प्रजापिता ब्रह्माकुमारी का महाशिवरात्रि महोत्सव.

Date:

● 6 दिवसीय समारोह में जगह जगह अनेक आयोजन

● लालबाग की गणेश गली में 89 वां आध्यात्मिक मेला

● मालाड के वीर सावरकर चौक पर रुद्राक्ष शिवलिंग

वरिष्ठ संवाददाता / मुंबई वार्ता

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में 22 से 27 फरवरी तक 6 दिवसीय महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया है। इसी कड़ी में शनिवार 22 फरवरी को दक्षिण मुंबई के लालबाग स्थित गणेश गली में क्षेत्रीय कार्यालय सायन के संयोजन में महाशिवरात्रि महोत्सव पर 89 वें आध्यात्मिक मेले की शुरुआत की गई।

ब्रह्माकुमारी के इस क्षेत्र में परेल, लालबाग, माटुंगा पश्चिम तथा चूनाभट्टी क्षेत्र के केंद्रों का समावेश है। पूर्व स्थानीय विधायक दगडू सकपाल, ब्रह्माकुमारी की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका ब्रह्माकुमारी संतोष दीदी, नायर अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. कनक नागले आदि अतिथियों की मौजूदगी में आध्यात्मिक मेले का उद्घाटन किया गया।

सुबह 8 से 11 बजे तक और शाम को 4:30 से 8:30 बजे तक, दो सत्रों में चलने वाले त्रिमूर्ति शिव दर्शन आध्यात्मिक मेले में प्रवेश मुफ्त रखा गया है। गणेश गली में आयोजित आध्यात्मिक मेले में आधे दर्जन से अधिक स्टालों पर विभिन्न विषयों पर प्रदर्शनी लगाई गई है। महिलाओं के लिए शाम को 4:30 से 5:30 तक फ्री राजयोग शिविर रखा गया है। जबकि पुरुषों के लिए सुबह 7 से 8 और शाम को 7:00 से 8:00 तक मुफ्त राजयोग शिविर उपलब्ध कराया गया है। मेले के माध्यम से समाज को जागृत किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण प्रदर्शनी द्वारा स्त्रियों को आत्मनिर्भर बनाने के बारे में जागृत किया जा रहा है।

श्रेष्ठ समाज निर्माण प्रदर्शनी में समझाया जा रहा है कि हमें ही अपने श्रेष्ठ कर्मों के द्वारा समाज को कैसे श्रेष्ठ बनाना हैं। अपने संबोधन में राजयोगिनी संतोष दीदी ने कहा कि परम पिता शिव ही इस सृष्टि के आधार हैं। उनके शिवलिंग में चंदन के रूप में बनने वाली तीन रेखाएं ब्रह्मा, विष्णु और महेश के संयुक्त स्वरूप की प्रतीक हैं। मालाड के सावरकर चौक पर महाशिवरात्रि महोत्सव प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मालाड पश्चिम केंद्र के संयोजन में 22 से 26 फरवरी तक महाशिवरात्रि पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। शनिवार को यहां भी उत्सव का उद्घाटन किया गया। केंद्र के ब्रह्माकुमार संजय पोरवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि मेला महोत्सव का मुख्य आकर्षण, महाकुंभ का रुद्राक्ष शिवलिंग, विशेष शांति अनुभूति कक्ष, सृष्टि चक्र का रहस्य, शिवरात्रि रहस्य पर एल.सी.डी. शो, चैतन्य शंकर के दर्शन, माइंड स्पा, मेडिटेशन कमेंट्री, होलोग्राम वीडियो, टाॅक शो, भजन संध्या, राजयोग ध्यान अनुभूति की प्रवचन माला आदि का आयोजन किया गया है।

उद्घाटन के अवसर पर विशेष अतिथि संगीतकार दिलीप सेन, अभिनेत्री बीना बैनर्जी, राजीव भारद्वाज, पत्रकार आनंद प्रकाश मिश्र आदि उपस्थित थे। रविवार को शाम 7:30 से 8 बजे तक मेडिटेशन अनुभूति पर नीरजा बहन ने प्रवचन माला प्रस्तुत किया। 25 फरवरी को शाम 8 से 9 बजे तक भजन संध्या में संगीता शेम्बेकर और मोहित पाठक भजन प्रस्तुत करेंगे। 26 तारीख बुधवार को सुबह 10.30 से 11 बजे और शाम को 7.30 से 8 बजे टाॅक शो का आयोजन किया है। अंधेरी में भी महाशिवरात्रि महोत्सव ब्रह्माकुमारी के स्थानीय केंद्र द्वारा अंधेरी पश्चिम के डी.एन. नगर में महाशिवरात्रि महोत्सव-‘शिव अवतरण से स्वर्णिम भारत’ का आयोजन किया जा रहा है।

ब्रह्माकुमारी के विले पार्ले सब जोन की ओर से यहां भी 27 फरवरी तक महाशिवरात्रि के निमित आध्यात्मिक मेले का आयोजन किया गया है। अंधेरी पश्चिम के डी. एन. नगर पुलिस स्टेशन के सामने स्थित महात्मा ज्योतिबा मैदान (प्रगति मैदान ) में सुबह 7 से 12 और शाम को 4 से 9 बजे तक। दो सत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 15 फ़ीट ऊंचे नारियल के शिवलिंग का निर्माण किया जाएगा, द्वादश ज्योतिर्लिंगम दर्शन, स्वर्णिम भारत दर्शन, चैतन्य देवियों की झांकी, कुम्भ कर्ण की स्वचालित प्रतिमा, शांति अनुभूति मेडिटेशन कुटीर, निशुल्क मेडिकल कैंप, व्यसन मुक्ति स्टाल, जीवन मूल्य आधारित खेल तथा आध्यात्मिक परामर्श स्टाल लगाया गया है। इसी तरह से घाटकोपर, गांव देवी, गोरेगांव, बोरीवली, मुलुंड आदि ब्रह्माकुमारी केंद्रों पर महाशिवरात्रि महोत्सव आयोजित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

प्रमुख खबरे

More like this
Related

मुंबई में फ़र्ज़ी BMC डिप्टी कमिश्नर गिरफ्तार; 6-7 सालों से दे रहा था लोगों को झांसा।

श्रीश उपाध्याय/मुंबई वार्ता मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने...

साकीनाका की खाड़ी क्रमांक-3 में जलजमाव से बढ़ी परेशानी, नागरिकों ने की मोटर पंप लगाने की मांग।

मुंबई वार्ता/ हरिश्चंद्र पाठक केंद्र और राज्य सरकार तथा बृहन्मुंबई...

बोरीवली और कांदिवली स्टेशनों का होगा कायाकल्प: संजय उपाध्याय।

■ रेल मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने...